weather update: लू की चपेट में MP, बढ़ती गर्मी से हाल बेहाल

इंदौर, 10 मई: मध्य प्रदेश के कई जिले लू की चपेट में हैं, इस साल गर्मी ने अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, जहां तापमान लगातार बढ़ता चला जा रहा है. मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है, जिसके कारण प्रदेश में गर्मी का सितम जारी रह सकता है. अनुमान लगाया जा रहा है कि, लगातार बढ़ता तापमान कई जिलों में 45 से लेकर 46 डिग्री तक जा सकता है, जिसके चलते इस गर्मी से निपटने के लिए लोगों को सावधानी रखने की आवश्यकता है. लगातार बढ़ती गर्मी और लू के चलते अब बीमारियों के बढ़ने का सिलसिला भी शुरू हो गया है, जहां लोगों को बुखार और उल्टी दस्त जैसी बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है.

indore

लू की लपेट में कई जिले

प्रदेश के कई जिलों में गर्मी के तीखे तेवर देखने मिल रहे हैं, जहां लगातार बढ़ रही गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है. कई जिलों में लू की लपेट चलने का सिलसिला जारी है. आने वाले दिनों में गर्मी का कहर और बढ़ने की संभावना मौसम विभाग जता रहा है, जहां तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद भी जताई जा रही है.

गर्मी से लोगों के हाल बेहाल

इस साल मालवा-निमाड़ अंचल में गर्मी अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ते नजर आ रही है, जहां लगातार बढ़ता तापमान आमजन का हाल बेहाल कर रहा है. अंचल के इंदौर, धार, बड़वानी, झाबुआ, अलीराजपुर और खरगोन जिले में गर्मी का प्रकोप बढ़ता चला जा रहा है. अत्यधिक गर्मी के कारण लोग परेशान नजर आ रहे हैं. वहीं लगातार बढ़ती गर्मी के चलते अब पेयजल का संकट भी कई जिलों में खड़ा हो गया है, जिससे मौसम की मार और पानी की कमी के चलते बुरा हाल आमजन का हो रहा है.


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+