Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

इंदौर: पत्‍नी के मोहल्‍ले में थे कई अफेयर, लव यू का मैसेज देख पति ने कर दी हत्‍या

इंदौर। वो उससे बेइंतहा प्‍यार करता था, उसे पाने के लिए घर जमाई तक बनने को तैयार हो गया। शादी हुई और एक बच्‍चा भी मगर एक दिन उसने अपने ही प्‍यार को मौत के घाट उतार दिया। कारण था कि उसका प्‍यार कई और लोगों से प्‍यार करता था। जी हां मामला मध्‍य प्रदेश के इंदौर का है।

Man kills wife over alleged illicit relations in Madhya Pradesh

यहां एक युवक ने चाकू से गला रेत कर अपनी पत्‍नी की हत्‍या कर दी। पुलिस ने छह घंटे के मर्डर को वर्कआउट करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक पति पंकज ने ही पत्‍नी रवीना की हत्या की और फिर गुमराह करने के लिए खुद को भी चाकू मारकर घायल कर लिया था।

जानकारी के मुताबिक‍ पंकज और रवीना ने दो साल पहले लव मैरिज की थी। दोनों का 10 महीने का एक मासूम बच्चा भी है। पंकज पिछले सात महीने से गंगा नगर स्थित अपने ससुराल में रह रहा था। पंकज पत्‍नी र‍वीना के चरित्र पर शक करता था। लगभग पांच दिन पहले उसने रवीना के मोबाइल पर I LOVE YOU का मैसेज देखा।

इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था। पंकज ने आरोप कबूल करते हुए बताया कि उसकी पत्‍नी का मोहल्‍ले के ही कुछ लोगों से संबंध था जिससे खफा होकर उसने हत्‍या को अंजाम दिया। पंकज ने बताया कि गुरुवार को करीब 3.30 से 4.30 के बीच नींद में ही उसने रवीना का गला दबा दिया और बेहोश होने पर चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। मर्डर को लूट बताने के लिए उसने घर का सारा सामान बिखेर दिया और फिर खुद को चाकू से वार कर घायल कर लिया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+