BJP महिला मोर्चा ने मनाया मकर संक्रांति पर्व, हल्दी कुमकुम उत्सव मनाते हुए दी शुभकामनाएं

इंदौर में महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को हल्दी कुमकुम लगाकर एवं गुड़ तिल खिलाकर सक्रांति की शुभकामनाएं दी, साथ ही मैदान में पारंपरिक खेल जैसे गिल्ली डंडा, सितोलिया एवं अन्य भारतीय खेलों सहित पतंगबाजी की गई.

indore

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की ओर से मकर संक्रांति के पर्व पर हल्दी कुमकुम उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे एवं भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष शैलजा मिश्रा ने बताया कि, संक्रांति के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा चिमन बाग मैदान में हल्दी कुमकुम उत्सव का आयोजन किया गया। महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को हल्दी कुमकुम लगाकर एवं गुड़ तिल खिलाकर सक्रांति की शुभकामनाएं दी, इसके साथ ही मैदान में पारंपरिक खेल जैसे गिल्ली डंडा, सितोलिया एवं अन्य भारतीय खेलों सहित पतंगबाजी भी की गई. नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने भी गुल्ली डंडा खेला और पतंग उड़ाई।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे उपस्थित

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि, मातृशक्ति के आशीर्वाद से हमें कार्य करने की ऊर्जा प्राप्त होती है आगामी चुनाव में भी महिला मोर्चा एवं मातृशक्ति की अहम भूमिका रहेगी। महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष शैलजा मिश्रा ने बताया कि, कार्यक्रम में इंदौर के सभी मंडलों से बड़ी संख्या में महिला मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रही और सभी कार्यकर्ताओं में हल्दी कुमकुम उत्सव के लिए बहुत उत्साह देखा गया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, विधायक आकाश विजयवर्गीय, पूर्व विधायक गोपीकृष्ण नेमा, शैलजा मिश्रा, ज्योति तोमर,सविता अखंड, कमल वाघेला,संदीप दुबे बड़ी संख्या महिला मोर्चा की कार्यकर्ता एवं नगर पदाधिकारी उपस्थित रहे।

हर साल आयोजित होता है कार्यक्रम

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की ओर से हर साल मकर संक्रांति के पर्व पर हल्दी कुमकुम उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है, जहां इस कार्यक्रम में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन समेत तमाम दिग्गज नेता भी हिस्सा लेते हैं। वहीं अबकी बार भी आयोजन चिमन बाग मैदान पर आयोजित किया गया, जिसमें दिग्गज नेताओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। वहीं मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी को मनाया जाएगा, जहां पर्व को लेकर तैयारियों का सिलसिला जारी है तो वहीं मकर संक्रांति पर्व पर पतंग उड़ाने और अन्य परंपरागत खेलों को खेलने का महत्व है।

ये भी पढ़े- Indore में NRI मेहमानों के लिए बनेगी कॉलोनी, IDA ने शुरू की तैयारी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+