कमाल की कला, युवाओं ने 5 हजार किलो स्क्रेप वुड से बनाया राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पोट्रेट
इंदौर, 16 अगस्त: आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर वैसे तो देशभर में कई अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें देश वासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा भी लिया, तो वहीं मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में युवाओं ने अपनी कला से बड़ा कारनामा कर दिखाया है, जहां युवाओं की टीम ने लकड़ियों से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का विशाल पोट्रेट तैयार किया है।

4 से 5 दिन का समय लगा
इस पोट्रेट को तैयार करने में लगभग 50 युवाओं को 4 से 5 दिन का समय लगा, जिसके बाद 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस पर यह पोट्रेट बनकर तैयार हो चुका है। वहीं अब इस पोट्रेट को निहारने बड़ी संख्या में लोग शहर भर से पहुंच रहे हैं, तो वहीं युवाओं की जमकर सराहना भी हो रही है। शहर के गुजराती प्रोफेशनल कॉलेज के प्रागंण में इस सुंदर पोट्रेट को तैयार किया गया है.

दिन-रात जुटी रही युवाओं की टीम
लकड़ियों से तैयार किए गए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के इस सुंदर पोट्रेट को तैयार करने में युवाओं को लंबा वक्त लगा, जहां दिन रात युवाओं की टीम इस पोट्रेट को तैयार करने के काम में जुटी रही। 5000 किलो लकड़ी से इस सुंदर पोट्रेट को तैयार किया गया है। संस्था शी कुंज की मदद से युवाओं ने इससे सुंदर पोट्रेट को तैयार किया है। इस सुंदर पोट्रेट को तैयार करने के लिए देश के अलग-अलग राज्यों से कलाकारों को इंदौर बुलाया गया है।

कुछ इस तरह आया आईडिया
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पोर्ट्रेट तैयार कर रही इस टीम के सदस्यों की माने तो जिस दिन से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने की खबर चलने लगी थी, उसी दिन से टीम ने आर्ट के जरिए लकड़ी से बनाएं पोट्रेट को तैयार करने का प्लान शुरू कर दिया था, जिसके बाद इस प्लान को पूरा करने में संस्था शी कुंज की मदद ली गई। वहीं अब यह सुंदर सा पोट्रेट बनकर तैयार है, जिसे देखने दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं।

राष्ट्रपति को पोट्रेट दिखाने की इच्छा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का सुंदर पोट्रेट तैयार कर रही टीम के युवा सदस्यों की माने तो हमारे लिए बेस्ट होगा कि, राष्ट्रपति सिर्फ इसे देख लें, तो यही हमारे लिए बड़ा अचीवमेंट होगा। हम सभी प्राउड फील कर रहे हैं की, हमारे देश की राष्ट्रपति आदिवासी महिला हैं। हमारे लिए बड़ी उपलब्धि होगी, यदि वह इस पोट्रेट को देख लें।












Click it and Unblock the Notifications