MP की शातिर शूटर का कारनामा, कोच और दोस्तों को लगाया लाखों का चूना
इंदौर, 5 अगस्त: मिनी मुंबई कहे जाने वाले शहर इंदौर में इन दिनों लगातार अलग-अलग तरीकों से वारदात को अंजाम देने के मामले निकलकरसामने आ रहे हैं, जहां इंदौर से अब एक ऐसा मामला निकलकर सामने आया है, जिसने सभी को चौंका दिया। यहां शूटर लड़की ने निवेश के नाम पर अपने कोच और दोस्तों को लाखों रुपए का चूना लगाते हुए ठग लिया। आरोपी शूटर ने इन लोगों को अच्छा फायदा दिलाने का सपना दिखाते हुए वारदात को अंजाम दिया है। वहीं इन लोगों में एक पुलिसकर्मी का बेटा भी शामिल है, जो शातिर शूटर की ठगी का शिकार हुआ है, जिसके बाद उसने पुलिस से शिकायत करते हुए मामला दर्ज कराया, जहां पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

कुछ इस तरह दिया वारदात को अंजाम
शातिर शूटर ने अच्छा फायदा दिलाने का लालच देकर सबसे पहले अपने कोच और दोस्तों को अपना शिकार बनाया। जानकारी के मुताबिक शातिर शूटर ने अब तक कई लोगों से लाखों रुपए अच्छा फायदा दिलाने के नाम पर ले लिए, लेकिन बावजूद इसके इन लोगों को सालों बाद भी अच्छा फायदा नहीं मिल पाया, और ना ही शूटर ने इनके पैसे लौटाए, जिसके बाद इस पूरे मामले का खुलासा हुआ, और शातिर शूटर की ठगी का शिकार हुए लोगों ने पुलिस से शिकायत करते हुए मामला दर्ज कराया, जिसके बाद अब पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।
लगातार सामने आ रही ठगी के मामले
मध्यप्रदेश में यह पहला मौका नहीं है जब इस तरह की ठगी के मामले सामने आए हैं, इससे पहले भी प्रदेश के अलग-अलग जिलों से इस तरह की ठगी के मामले सामने आते रहे हैं, जहां अच्छा खासा फायदा दिलाने के नाम पर आरोपियों ने लोगों से ठगी की वारदात को अंजाम दिया है। वहीं मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से सामने आए इस मामले ने सभी को हिला कर रख दिया, जहां अब पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई नजर आ रही है।












Click it and Unblock the Notifications