Love jihad : राजू बनकर युवती को प्रेम जाल में फंसाया, पत्नी के कॉल से हुआ शाहरूख की करतूत का पर्दाफाश

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से लव जिहाद का एक ऐसा मामला निकलकर सामने आया, जिसने सभी को हैरान कर दिया। दरअसल, इंदौर की रहने वाली युवती नौकरी की तलाश में राजस्थान के उदयपुर गई थी, जहां ऑटो ड्राइवर ने युवती को झांसे में लेकर लव जिहाद के जाल में फंसा लिया। शाहरुख नाम के युवक ने युवती से राजू बनकर दोस्ती की, और फिर नजदीकी बढ़ाता चला गया। वहीं युवती को लगभग 5 महीने के बाद आरोपी की सच्चाई पता चली। इतना ही नहीं उदयपुर से इंदौर लौट चुकी युवती ने परिजनों को धमकाने का आरोप भी आरोपी पर लगाया है।

कुछ ऐसा है पूरा मामला

कुछ ऐसा है पूरा मामला

युवती ने पुलिस को बताया कि, लगभग 10 महीने पहले वह अपनी सहेली के साथ राजस्थान के उदयपुर गई थी, जहां एक होटल में युवती और उसकी सहेली को नौकरी मिली थी। इस दौरान युवती की पहचान टैक्सी चलाने वाले युवक से हुई, जहां युवक ने युवती को अपना नाम राजू बताया, जिसके बाद युवक ने युवती को शादी के लिए प्रपोज किया, जहां युवती ने युवक के प्रपोज को स्वीकार कर लिया, जिसके बाद युवती और युवक ने कोर्ट मैरिज कर ली। वहीं 5 महीने के बाद युवती को युवक की असलियत पता चली।

धर्म परिवर्तन का बनाने लगा दबाव

धर्म परिवर्तन का बनाने लगा दबाव

युवक की असलियत पता चलने पर युवती ने जैसे ही युवक को शादी और बच्चों की जानकारी छिपाने के बारे में पूछा तो उसने युवती से कहा कि, उसके धर्म में 4 शादियां जायज है। साथ ही युवक ने युवती को धर्म परिवर्तन के लिए दबाव भी बनाया। इतना ही नहीं धर्म परिवर्तन ना करने पर युवक ने युवती को जान से मारने तक की धमकी दे डाली। वहीं युवक की असलियत पता चलने पर अपने घर इंदौर आई युवती को लगातार युवक और उसके परिजन फोन कर धमकी देने लगे, इसके बाद युवती ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराते हुए युवक की करतूत बताई, जहां पुलिस ने युवक को बातचीत के लिए इंदौर बुलाते हुए हिरासत में ले लिया।

कुछ इस तरह खुली युवक की पोल

कुछ इस तरह खुली युवक की पोल

युवती ने बताया कि, युवक रात में उसके साथ रहता था तो वहीं दिन में वह अपनी पत्नी के पास चला जाता था। एक दिन युवक के मोबाइल पर उसकी पत्नी का फोन आया तभी युवती ने मोबाइल उसके पति का होना बताया, जिसके बाद युवक की पत्नी ने बताया कि, सालों से उसका पति यही नंबर उपयोग कर रहा है, तभी युवती ने पूरे मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि, युवक ने नाम और पहचान बदलकर युवती से विवाह किया है। इतना ही नहीं युवक पहले से शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+