Indore news: सुमित्रा महाजन को कांग्रेस का ऑफर, लोकसभा चुनाव लड़ने का न्यौता दिया
Loksabha Election: बीजेपी ने लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी शुरू करते हैं जहां बीजेपी के साथ-साथ अब कांग्रेस भी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है इधर लगातार सियासत में दल बादल का सिलसिला भी जारी है तो वहीं इसे लेकर और वह लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने अपनी बात भी रखी है।
इंदौर में पूर्व सांसद और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन को कांग्रेस नेताओं ने पत्र लिखा है जिसमें कांग्रेस नेताओं ने सुमित्रा महाजन को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने और इंदौर से लोकसभा चुनाव लड़ने का आग्रह किया है।

कुछ ऐसा है मामला
कुछ दिनों पहले पूर्व सांसद और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कमलनाथ के BJP में आने की अटकलों को लेकर कहा था कि, कमलनाथ बिल्कुल भी संकोच ना करें, वे जय सिया राम का नाम लें और BJP में आ जाएं। वहीं अब इस पर कटाक्ष करते हुए कांग्रेस ने पूर्व सांसद सुमित्रा महाजन को पत्र लिखा है, जिसमें कांग्रेस नेताओं ने सुमित्रा महाजन से संविधान बचाओ के नारे के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता लेने और इंदौर से चुनाव लड़ने का आग्रह किया है। वहीं अब कांग्रेस नेताओं की ओर से सुमित्रा महाजन को लिखा गया यह पत्र सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
ताई ने दिया था ऐसा बयान
पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा था कि, जिसको लगता है, हम भला करने वाले के साथ हो जाएं, हम देश को विकास की राह पर ले जाने वाले के साथ हो जाएं, आने दो अच्छा काम करने के लिए ही आ रहे हैं। मध्य प्रदेश में इन दोनों दल बदल पॉलिटिक्स का सिलसिला जारी है, जहां लगातार कांग्रेस के बाद नेता बीजेपी का दामन थाम रहे हैं, पिछले दिनों भाजपा ने कांग्रेस को महाकौशल आंचल में झटका दिया था, जहां बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं ने बीजेपी का दामन थाम लिया था।
ये भी पढ़े- MP News: दल बदल पॉलिटिक्स पर बोली सुमित्रा महाजन- आने दो, अच्छे काम के लिए आ रहे












Click it and Unblock the Notifications