Indore News: '40 दिन तक 5 घंटे समर्पित करें', बन जाएगा BJP की जीत का रिकॉर्ड
इंदौर की विधानसभा 4 के वार्ड 72 में भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मेलन लोकमान्य नगर स्थित मंगल भवन पर आयोजित किया गया। इस कार्यकर्ता सम्मेलन में बूथ अध्यक्ष और सभी कार्यकर्ता और मातृशक्ति मौजूद रहीं।
भाजपा के संभाग प्रभारी राघवेंद्र गौतम ने कहा की, हर कार्यकर्ता को 40 दिन तक नित्य 5 घंटे पार्टी के लिए अर्पण करना हैं, तभी हम अपने रिकार्ड लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल होंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहे.

कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा की, भाजपा की शक्ति बूथ स्तर का कार्यकर्ता ही हैं, जिसके श्रम से ही मोदी जी भारत का गौरव पूरे विश्व में बढ़ा रहे हैं। भाजपा के सांसद प्रत्याशी शंकर लालवानी ने कहा की, विधानसभा 4 यूं तो स्मार्ट विधानसभा हैं, और सर्व प्रथम केसर बाग का रेल्वे ब्रिज केंद्र सरकार ने पास कर दिया हैं, का भूमि पूजन करना हैं। आने वाले वर्षों में इंदौर विश्व पटल में हर रूप में मजबूत होगा।
विधायक मालिनी गौड़ ने कहा की, शंकर लालवानी इस विधानसभा से एक लाख मतों से जीतेंगे। इस अवसर पर नव मतदाताओं का सम्मान भी किया गया।
सियासत के गढ़ इंदौर में कई सालों से बीजेपी का दबदबा कायम है, यही कारण रहा है की अबकी बार भी संगठन ने सांसद शंकर लालवानी पर भरोसा जताते हुए उन्हें प्रत्याशी बनाया है। वहीं अब लालवानी रिकॉर्ड जीत का दावा ठोंकते हुए अपनी तैयारी में जुट गए हैं, जहां लालवानी अलग-अलग बैठकें कर जीत का खास प्लान बनाते नजर आ रहे हैं। BJP अबकी बार इंदौर से जीत का खास रिकॉर्ड कायम करना चाहती है। यही कारण है कि, अबकी बार इंदौर से बीजेपी ने जीत का लक्ष्य लगभग 8 लाख वोटों का रखा है।
ये भी पढे़- Indore News: BJP के शंकर लालवानी को कांग्रेस के अक्षय बम का चैलेंज, कौन किस पर भारी, जानिए












Click it and Unblock the Notifications