Indore News: फटे पोस्टर, जले पुतले, जमकर हुआ कांग्रेस छोड़ने वाले अक्षय बम का विरोध
Lok Sabha Election की हलचल के बीच कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने नामांकन वापस लेने के साथ ही BJP का दामन थाम लिया है। वहीं इसके बाद अब अक्षय कांति बम का लगातार विरोध किया जा रहा है, सियासत के गढ़ कहे जाने वाले शहर इंदौर में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने अक्षय कांति बम का विरोध किया है।
अक्षय कांति बम के विरोध की शुरुआत महिला कांग्रेस की ओर से की गई, जहां महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष सोनिला मिमरोट के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने अक्षय कांति बम के घर के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया। साथ ही पुतला जलाकर विरोध दर्ज कराया है।

महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने बताया की, लोकतंत्र की हत्या करने वाले, इंदौर का मुंह काला करने वाले भगोड़े अक्षय कांति फुस्सी बम के अंतिम समय में नामांकन वापसी के विरोध में इंदौर शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सोनिला मिमरोट भाटिया के नेतृत्व में अक्षय कांति बम के घर के बाहर महिला कॉंग्रेस द्वारा जोरदार प्रदर्शन करते हुए पुतला जलाया गया। नोटों की माला पहनायी और चूड़ी भेंट की गई। इस दौरान हिमानी सिंह, कविता कुशवाह, रोशनी गौहर, मोना बेथेरा एवं अन्य महिलाएँ उपस्थित हुई।
Recommended Video
अक्षय कांति बम का चुनावी कार्यालय श्रम शिविर पर बनाया गया था, जहां श्रम शिविर के आसपास अक्षय कांति बम के बैनर और पोस्टर लगाए गए थे। अक्षय कांति बम के नामांकन वापस लेने के बाद नाराज कार्यकर्ता श्रम शिविर पहुंचा, और वहां लगे अक्षय कांति बम के सारे पोस्टर फाड़ने लगा। वहीं अब कार्यकर्ता की नाराजगी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कुल मिलाकर देखा जाए तो अक्षय कांति बम की ओर से लिया गया फैसला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रास नहीं आ रहा। यही कारण है कि, लगातार कांग्रेस कार्यकर्ता अक्षय कांति बम का विरोध करते नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़े- 'मैं तो ऐसा नहीं करता', अक्षय बम के फैसले पर कैलाश विजयवर्गीय ने क्यों कही ये बात?












Click it and Unblock the Notifications