Indore News: लोकसभा चुनाव के लिए 26 में से 3 नामांकन निरस्त, कांग्रेस उम्मीदवार को लगा झटका
इंदौर संसदीय क्षेत्र के लिये नाम-निर्देशन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन 14 उम्मीदवारों द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए। इनमें से तीन उम्मीदवार पूर्व में भी नामांकन दाखिल कर चुके थे। अंतिम दिन 11 नए उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किये थे। इस तरह इंदौर संसदीय क्षेत्र के लिए कुल 26 उम्मीदवारों द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए थे।
नाम-निर्देशन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन अक्षय बम (इंडियन नेशनल कांग्रेस), मुदित चौरसिया (निर्दलीय), शंकर लालवानी (भारतीय जनता पार्टी), भावना संगेलिया (जनता कांग्रेस), दिलीप ठक्कर (निर्दलीय), अर्जुन सीताराम (बहुजन मुक्ति पार्टी), संजय सोलंकी (बहुजन समाज पार्टी), अंकित गुप्ता (निर्दलीय), विजय इंगले (रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए), मोती सिंह छतर सिंह (इंडियन नेशनल कांग्रेस), रविन्द्र लोखण्डे (निर्दलीय), सुनील तिवारी (निर्दलीय), पंकज रमेश (निर्दलीय) तथा जयदेव परमार (निर्दलीय) द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये गये थे।

इंदौर संसदीय क्षेत्र के लिये प्राप्त नाम-निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (जाँच) का कार्य कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष सिंह द्वारा किया गया। इसमें तीन उम्मीदवारों के नाम-निर्देशन अविधिमान्य पाये गये। इन उम्मीदवारों में सुनील तिवारी (निर्दलीय), रविद्र लोखंडे (निर्दलीय) तथा मोतीसिंह (इंडियन नेशनल कांग्रेस) शामिल है।
इनमें अक्षय बम, शंकर लालवानी तथा संजय सोलंकी पूर्व में भी नाम निर्देशन पत्र जमा कर चुके थे। इस तरह नए 11 उम्मीदवारों द्वारा नाम निर्देशन पत्र जमा किये थे। इंदौर संसदीय क्षेत्र में कुल 26 उम्मीदवारों द्वारा नाम निर्देशन पत्र जमा किये थे। प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (जांच) का कार्य 26 शुक्रवार को संपन्न हुआ। अभ्यर्थी 29 अप्रैल 2024 (सोमवार) तक अपना नाम वापस ले सकते हैं। जिले में 13 मई (सोमवार) को मतदान होगा, और 4 जून (मंगलवार) को मतगणना होगी। निर्वाचन आयोग की ओर से चुनाव संबंधित तैयारी पूरी कर ली गई है.
ये भी पढ़े- 'आशिक का जनाजा है, जरा धूम से निकले', अमित शाह ने दिग्विजय सिंह के लिए क्यों कही ये बात?












Click it and Unblock the Notifications