Lok Sabha Election: कांग्रेस ने जनता के सामने रखा विजन, रोजगार और शिक्षा समेत इन मुद्दों की बात
Lok Sabha Election: कांग्रेस पार्टी ने देश के लिए अपने विजन को न्याय पत्र के माध्यम से देश की जनता के सामने रखा है। कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी 4000 किलोमीटर की भारत जोड़ो पदयात्रा एवं 6700 किलोमीटर की दूसरी बार की गई भारत जोड़ो न्याय यात्रा के माध्यम से देश के करोड़ों लोगों से सीधे संवाद कर उनके दुख दर्द एवं समस्याओं को समझा और उनके समाधान को इस न्याय पत्र में शामिल किया।
युवा न्याय के तहत पांच गारंटियां कांग्रेस पार्टी की ओर से युवाओं के लिए इस न्याय पत्र में शामिल की गई हैं। जिसमें युवा न्याय के तहत कांग्रेस कानून लाकर 25 साल से कम उम्र के हर डिप्लोमा धारक या कॉलेज स्नातक के लिए प्राइवेट और सरकारी सेक्टर में एक साल का अप्रेंटिसशिप देगी। इस कानून के तहत ट्रेनी को एक साल में एक लाख रुपए की सैलरी मिलेगी। कांग्रेस नौकरी परीक्षाओं के लिए पेपर लीक मामलों का निपटारा करने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन करेगी। पीड़ितों को आर्थिक मुआवजा देगी।

कांग्रेस केंद्र सरकार के खाली 30 लाख पदों को भरेगी। पार्टी यह भी निर्धारित करेगी कि पंचायत और नगरीय निकाय में रिक्तियां राज्य सरकारों की सहमति से सही समय पर हो। कांग्रेस स्टार्ट-अप के लिए फंड ऑफ फंड्स योजना का पुनर्गठन करेगी और फंड का 50 प्रतिशत यानी 5,000 करोड़ रुपए देश के सभी जिलों में समान रूप से देगी। इससे 40 साल से कम उम्र के युवा अपना व्यवसाय शुरू कर पाएगा।
कांग्रेस पार्टी हमेशा सबको साथ लेकर चलती है इसलिए प्रतिबद्धता यह भी है कि आपकी हिस्सेदारी मेरी जिम्मेदारी। दुख और आश्चर्य का विषय है कि भाजपा ने जो हर दस वर्ष में जनगणना होती थी, वह नहीं करवायी और 2011 में जनगणना हुई थी, उसमें जाति संबंधित आंकड़ों को प्रस्तुत नहीं किया गया। कांग्रेस पार्टी हिस्सेदारी न्याय के तहत कांग्रेस राष्ट्रव्यापी आर्थिक सामाजिक जाति जनगणना करवाएगी। इसके माध्यम से कांग्रेस जातियों, उपजातियों और उनकी आर्थिक सामाजिक स्थिति का पता लगाएगी।
कांग्रेस पार्टी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं गरीब सामान्य वर्ग को मिलने वाले आरक्षण पर 50 प्रतिशत का कैप हटाएगी। कांग्रेस शिक्षा और नौकरियों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्लूएस) को मिलने वाले 10 प्रतिशत आरक्षण को बिना किसी भेदभाव के सभी जाति और समुदाय के लोगों के लिए लागू कराएगी। कांग्रेस अनुसुचित जाति, अनुसुचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित सभी रिक्त पदों को साल के भीतर भरेगी। कांग्रेस पब्लिक सेक्टर में संविदा की जगह नियमित भर्तियां करेगी। इसके अलावा जो संविदा कर्मी हैं, उनको नियमित करेगी।
ये भी पढ़े- MP News: बे-मौसम बारिश ने किसानों पर ढाया कहर, जीतू पटवारी ने शासन-प्रशासन से की ये मांग












Click it and Unblock the Notifications