Indore News: लोकसभा चुनाव के लिए BJP ने कसी कमर, इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी

इंदौर में जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर लोकसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक के पूर्व उपस्थित सम्मानित वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण किया गया, उसके पश्चात चुनाव संचालन समिति के सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई।

लोकसभा चुनाव संचालन समिति के प्रभारी सुमेर सिंह सोलंकी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि, लोकसभा चुनाव में संचालन टोली अपने आप में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है, और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता 12 महीने 24 घंटे चुनावी मोड में रहते हैं। सभी पार्टी को विजय श्री दिलाने के उद्देश्य से तुरंत अपने अपने कार्यों में जुट जाएं।

Indore

संभाग प्रभारी राघवेंद्र गौतम ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि, मुझे आशा है कि पूरे देश में जिस तरह विधानसभा चुनाव में हमने 9 में से 9 जीती हैं, और इंदौर सफाई में नंबर वन है वैसे ही सर्वाधिक मतों से लोकसभा में जीतने वाली लोकसभा सीट भी इंदौर ही होगी।

इस अवसर पर लोकसभा चुनाव के संयोजक रवि रावलिया ने कहा कि, जिस टोली को जो व्यवस्था सौपी गई है वे आपस में कार्य योजना बनाकर कार्य को मूर्त रूप देना प्रारंभ करें जल्दी ही लोकसभा चुनाव कार्यालय का शुभारंभ होगा साथ ही ज्यादा से ज्यादा लोगों से संपर्क स्थापित कर भारतीय जनता पार्टी को प्रत्येक बूथ पर 51% से ज्यादा मतदान कराने का लक्ष्य लें।

नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि, नगर निगम चुनाव और विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपने परिश्रम की पराकाष्ठा के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी को विजय दिलाई है लोकसभा चुनाव में भी इंदौर लोकसभा कीर्तिमान स्थापित करेगी इंदौर के सभी कार्यकर्ता अगले 100 दिनों तक पूर्णकालिक के रूप में कार्य करेंगे।

लोकसभा चुनाव संचालन समिति में लोकसभा प्रभारी- सुमेरसिंह सोलंकी,लोकसभा संयोजक- रवि रावलिया,लोकसभा सह संयोजक- गोपाल गोयल,लोकसभा विस्तारक- अनुज दुबे, सामाजिक संपर्क- कृष्णमुरारी मोघे, बाबूसिंह रघुवंशी, गोपालसिंह चोधरी, उमानारायण पटेल, घोषणा पत्र प्रभारी- पुष्यमित्र भार्गव, राजेश अग्रवाल, देवराजसिंह परिहार, मनोज जोशी,संसाधन जुटाना व प्रबंधन- जयपालसिंह चावड़ा, डॉ. निशांत खरे, माखन मंडले,

मतगणना - गोपीकृष्ण नेमा, हरप्रीतसिंह बक्षी, जितेन्द्र जटिया, युवा संपर्क- सावन सोनकर, एकलव्यसिंह गौड़, श्रणवसिंह चावड़ा, महिला संपर्क-भारती पाटीदार, शिखा संदीप दुबे, प्रियंका योगेन्द्र चौहान, बरखा मालू, शिवांगी गर्ग को नियुक्त किया गया।

ये भी पढ़े- MP News: मोहन सरकार ने लाड़ली बहना को दिया होली गिफ्ट, 1 मार्च को खाते में आएगी किश्त

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+