Lok Sabha Election: कांग्रेस से BJP में आए दिग्गज एक्टिव हुए, कैसा रहेगा सियासी भविष्य, जानिए
MP में पिछले दिनों दलबदल का सिलसिला देखने मिला था, जहां सियासत के गढ़ इंदौर से भी कुछ नेताओं ने कांग्रेस छोड़ बीजेपी का दामन थामा था। वहीं अब इन नेताओं का सियासी भविष्य क्या होगा, इसे लेकर सियासी गलियारों में चर्चा चल पड़ी है।
सियासत का गढ़ कहे जाने वाले शहर इंदौर से जिन नेताओं ने कांग्रेस छोड़ बीजेपी का दामन थामा था, उनमें प्रमुख तौर पर संजय शुक्ला, विशाल पटेल, पंकज संघवी और स्वप्निल कोठारी शामिल हैं। वहीं इन दिनों के बीजेपी में जाने के बाद अब सियासी गलियारों में इन नेताओं के सियासी भविष्य को लेकर चर्चा चल रही है, जहां अब तक कांग्रेस के लिए किला लड़ाने वाले ये नेता बीजेपी के लिए क्या कुछ खास कमाल दिखा पाते हैं। ये आने वाला वक्त बताएगा।

फिलहाल, कांग्रेस छोड़ बीजेपी का दामन थामने वाले ये नेता लोकसभा चुनाव लिए एक्टिव नजर नहीं आ रहे, लेकिन संभावना जताई जा रही है की आने वाले वक्त में ये सभी नेता बीजेपी के लिए मैदान संभालेंगे और इंदौर लोकसभा जीत का खास रिकॉर्ड बनाने में संगठन की खास मदद भी करेंगे। संजय शुक्ला, विशाल पटेल, पंकज संघवी और स्वप्निल कोठारी चारों ही दिग्गज नेता हैं, जो अपने-अपने क्षेत्र में अपनी खास पहचान भी रखते हैं, और अंतिम व्यक्ति तक पहुंच भी, ऐसे में इन चारों नेताओं के एक्टिव अंदाज का पूरा-पूरा असर लोकसभा चुनाव में दिखाई दे सकता है।
सियासत के जानकारों की माने तो संगठन लोकसभा चुनाव के बाद इन चारों दिग्गज नेताओं को नई जिम्मेदारी सौंप सकता है, लेकिन फिलहाल इन चारों दिग्गजों को नई और बड़ी जिम्मेदारी के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। बहरहाल, संगठन इन नेताओं को कौन सी बड़ी जिम्मेदारी देता है. ये आने वाला वक्त बताएगा.
ये भी पढ़े- 'जो पुलिस डंडे मारती थी, आज सैल्यूट करती है', मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने क्यों कही ऐसी बात












Click it and Unblock the Notifications