PM MODI को देखते ही रोने लगी BJP कार्यकर्ता, मिला बेहद खास रिएक्शन
Lok Sabha Election की हलचल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिशन मालवा-निमाड़ पर आए, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खरगोन और धार पहुंचकर जनसभा को संबोधित किया। खरगोन और धार जाने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष विमान से इंदौर पहुंचे थे, जहां विमानतल पर BJP कार्यकर्ताओं ने उनका अभिवादन किया।
अबकी बार संगठन की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करने के लिए जिन नेताओं और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई थी, उनमें बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ता शामिल थे। यही कारण रहा की, बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ता पीएम नरेंद्र मोदी को अपने सामने देख भावुक हो गए।

इंदौर विमानतल पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे थे, तभी अचानक नरेंद्र मोदी को अपने सामने देख एक महिला कार्यकर्ता के आंसू छलक गए, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब महिला कार्यकर्ता की आंखों में आंसू देखे तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला कार्यकर्ता को हिम्मत दी। वहीं इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद खरगोन और धार के लिए रवाना हो गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मालवा-निमाड़ अंचल के तमाम दिग्गज नेता नजर आ रहे थे।
देशभर में लोकसभा चुनाव की हलचल है, जहां लोकसभा चुनाव की हलचल के बीच तीसरे चरण का मतदान जारी है। वहीं इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के खरगोन और धार जिले में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे, जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। वहीं खरगोन और धार पहुंचने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंदौर आए थे, जहां BJP कार्यकर्ताओं ने उनका अभिवादन किया था। वहीं अब मध्य प्रदेश के मालवा-निमाड़ आंचल में चौथे चरण यानी 13 मई को मतदान होना है, जहां इससे पहले BJP लगातार प्रचार प्रसार अभियान में जुटी हुई नजर आ रही है।
ये भी पढ़े- 'आपकी कमाई और आरक्षण पर कांग्रेस की नजर है', खरगोन के लोगों से PM MODI ने कही बड़ी बात












Click it and Unblock the Notifications