Lady Don sapna sahu: किसी फिल्म से कम नहीं इसकी लव स्टोरी, प्रेमी की बीवी से बोली-'तलाक लो'

Indore News In Hindi, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर की लेडी डॉन सपना साहू को कौन नहीं जानता। अवैध वसूली, अपरहण व लूट समेत कई संगीन वारदातों को अंजाम दे चुकी है कुख्यात लेडी सपना साहू ( Lady Don Sapna Sahu ) एक बार फिर चर्चा में है। इस बार इसने किसी वारदात को अंजाम नहीं दिया बल्कि अपने प्रेमी की बीवी को धमकाया है। उसे प्रेमी से जबरन तलाक ले लेने की धमकी है। वो भी प्रेमी के घर पहुंचकर। घटना 27 मई की है, मगर यह मामला सुर्खियों में तब आया जब न्यू लोहा मंडी निवासी प्रेमी विनेाद साहू की पत्नी सोमवार रात को जूनी इंदौर पुलिस के पास पहुंची।

प्रेमी पर वीडियो कॉल से रखती नजर

प्रेमी पर वीडियो कॉल से रखती नजर

दरअसल, लेडी डॉन सपना साहू विनोद साहू से प्यार करती है और इससे शादी करना चाहती है, मगर विनोद पहले से शादीशुदा है। वह विनोद पर न केवल 24 घंटे वीडियो कॉलिंग के जरिए नजर रखती है उसे अपनी पत्नी को छोड़ने के लिए कहती है। जूनी इंदौर पुलिस के अनुसार 27 मई की सुबह दस बजे सपना साहू विनोद के घर आई और उसकी पत्नी शालिनी को उससे तलाक लेने के लिए धमकाया। लेडी डॉन सपना साहू ने उसे धमकी दी कि वह अपने पति से तलाक ले ले। वह उसे भरण पोषण के रुपए दिलवा देगी। ऐसा नहीं करने पर शालिनी की हत्या करवा देगी।

व्यवासय में पार्टनर हैं सपना-विनोद

व्यवासय में पार्टनर हैं सपना-विनोद

पुलिस के अनुसार विनोद अपनी प​त्नी से अलग रहता है। पत्नी इंदौर व पति विनोद बाणगंगा में रहता है। वह शालिनी से मिलने बहुत कम आता है। विनोद व सपना बिजनेस पार्टनर है। शायद इसी वजह से दोनों एक दूसरे के करीब आए और प्यार करने लगे। खास बात यह है कि विनोद जब भी पत्नी के पास आता तो सपना उसे वीडियो कॉल पर हर जानकारी लेती है कि वह कहां कब क्या कर रहा है।

पीआरओ का किया था अपहरण

पीआरओ का किया था अपहरण

इंदौर पुलिस के एसआई कृष्णा राठौर के मुताबिक सपना लम्बे समय से अपराध की दुनिया में सक्रिय है। वह माचद्र्य 2016 में जिला सूचना अधिकारी के अपहरण के मामले में खासी चर्चा में रही थी। सपना साहू ने अपने गिरोह के साथी नरेंद्र यादव, रूपेश साहू, युवराज उर्फ दादू रघुवंशी आदि की मदद से छत्तीसगढ़ के जिला सूचना अधिकारी जे श्रीनिवास को अगवा कर दिलीप नगर स्थित एक फॉर्म हाउस में बंधक बना लिया था। श्रीनिवास के एक साथी ने पुलिस को कॉल कर दिया और दबिश देकर रिहा करवाया था।

लेडी डॉन ने की तीन शादियां

लेडी डॉन ने की तीन शादियां

लेडी डॉन भवानी नगर निवासी भगवानदास साहू की बेटी है। यह कथित रूप से तीन-तीन शादियां कर चुकी है। यह कभी राधे मां के रूप में भी रहा करती है। कई नामी लोग इसके भक्त थे। राधे मां की तरह लंबा टीका लगाती थी। भगवा वस्त्र पहली यह लेडी डॉन राधे मां की तरह ही त्रिशूल रखती थीं। यह करीब आठ साल से अपहरण व ब्लैक​मेलिंग के धंधे में लिप्त है। कई नामी गुंडों से इसके केनक्शन हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+