CM Shivraj ने लाड़ली बहनों को दी सौगात, योजना की राशि 3 हजार तक बढ़ाने को लेकर कही ये बात

बुरहानपुर में आयोजित "लाड़ली बहना सम्मेलन" में 1.31 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से 1,597 करोड़ रूपए की राशि ट्रान्सफर की है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुरहानपुर में आयोजित 'मुख्यमंत्री लाड़ली बहना सम्मेलन' कार्यक्रम में 397 करोड़ की लागत से विभिन्न विकासकार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

इस दौरान लाडली बहना सम्मेलन में सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस समिति तमाम जनप्रतिनिधि नजर आ रहे थे। इस दौरान सम्मेलन में महिलाओं की बड़ी संख्या नजर आ रही थी.

Burhanpur

सीएम शिवराज ने कही ये बात

सीएम शिवराज ने कहा कि, बहनों आपको याद होगा मैंने कहा था, अभी 1000 दे रहा हूं लेकिन इसको बढ़कर 1250 रुपए करूंगा। आज 1250 तुम्हारे खाते में डाल रहा हूं धीरे-धीरे और पैसों की व्यवस्था करके इसे 3000 रुपए तक लेकर जाऊंगा, ये संकल्प है मेरा। वह दिन मेरे लिए चैन और संतोष का होगा जिस दिन 1 हजार बेटों पर 1 हजार बेटियां पैदा होंगी। सीएम ने कहा की, मेरी बहनों, मैंने मध्यप्रदेश की धरती पर चुनाव में बहनों को आरक्षण दिया, ताकि आधी सीटों पर केवल बहनें चुनाव लड़ें। साथ ही अब पुलिस की नौकरी में 35 प्रतिशत भर्ती बेटियों की होगी।

सीएम ने की घोषणाएं

सीएम शिवराज ने घोषणा करते हुए कहा की, केले के लिए फसल बीमा सुनिश्चित कर दी जाएगी, ताकि किसान भाइयों को कोई दिक्कत न हो।अब ताप्ती मेगा रिचार्ज योजनाओं को भी मूर्त रूप दिया जाएगा, ताकि पानी की कमी न रहे। इसी के साथ सिंधी भाइयों की दुकानों के लिए निविदा निकाल दी गई गई है। जली दुकानों के बदले उनको दुकानें दी जाएंगी। जो पैसा कम पड़ेगा उसको हम भरवाएंगे। सीएम ने कहा कि, हम सीएम राइज स्कूल बना रहे हैं, जहां प्राइवेट स्कूलों से अच्छी पढ़ाई होगी। एक-एक स्कूल की बिल्डिंग 38-38 करोड़ की है। यह स्कूल अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा।

ये भी पढ़े- Ladli Behna Yojna: बुरहानपुर से बहनों को सौगात देंगे सीएम शिवराज, क्या कुछ रहेगा खास, जानिए?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+