Ujjain से अयोध्या पहुंचे 5 लाख लड्डू, भगवान राम को अर्पित होगा प्रसाद

उज्जैन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर विश्व प्रसिद्ध बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक दक्षिणमुखी श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति के द्वारा चिंतामन स्थित लड्डू प्रसाद निर्माण इकाई के द्वारा शुद्ध देशी घी एवं सूखे मेवे से निर्मित 250 क्विंटल से बनाये जाने वाले पांच लाख लड्डू अयोध्या में नवनिर्मित भगवान श्री राम के मन्दिर के शुभारंभ अवसर पर नि:शुल्क भेजे गए हैं।

अयोध्या में नवनिर्मित भगवान श्रीराम मंदिर के शुभारंभ अवसर पर महाकालेश्वर प्रबंध समिति द्वारा 5 लाख लड्डू प्रसाद स्वरूप अयोध्या भेजा गया है। प्रबंध समिति ने जानकारी दी कि, लड्डू प्रसाद बेसन, रवा, शुद्ध घी और सूखे मेवों से बनाया गया है। लड्डू प्रसाद निर्माण के लिए अतिरिक्त कारीगरों व कर्मचारियों को लगाया गया था। लड्डूओं को पैकेट में पैक कर अयोध्या भेजा गया है, एक लड्डू का वजन लगभग 50 ग्राम है।

Indore

कुछ इस तरह हुई पैकिंग

श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक संदीप सोनी ने बताया, मंदिर समिति के करीब ढाई सौ कर्मचारियों ने 5 से 6 दिन में 5 लाख लड्डू प्रसाद तैयार कर पैकेट में पैकिंग कर दी है। प्रत्येक लड्डू प्रसाद को अलग बॉक्स में रखा गया है। एक बड़े बॉक्स में 448 छोटे प्रसाद के बॉक्स रखकर पैकिंग की गई है। बड़े बॉक्स की संख्या करीब 1121 है। यह सभी बॉक्स पांच बड़े कवर्ड कंटेनर में लोड किए गए थे। प्रसाद लोडिंग के बाद सभी कंटेनर पर भगवान महाकाल और रामलला के चित्र के झंडे, फ्लेक्स लगाकर सजाया गया था। वहीं अब प्रसादी अयोध्या पहुंच चुकी है।

ये भी पढ़े- Ujjain से अयोध्या रवाना हुए 5 लाख लड्डू, CM मोहन यादव बोले- पूरा देश राममय हो रहा है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+