Indore: नए साल पर बदलेगी खजराना गणेश की दर्शन व्यवस्था, क्या रहेगा खास, जानिए

मध्यप्रदेश के इंदौर में प्रमुख धार्मिक स्थल खजराना गणेश मंदिर में नव वर्ष और तिल चतुर्थी पर श्रद्धालुओं के लिये विशेष व्यवस्थाएं की जायेंगी। मंदिर में विशेष साज-सज्जा होगी और श्रद्धालुओं के लिये अनेक सुविधाएं भी जुटायी जायेंगी।

तिल चतुर्थी पर खजराना गणेश मंदिर में तीन दिवसीय मेला भी आयोजित किया जायेगा। भजन के कार्यक्रम होंगे।

Indore

यह जानकारी यहां कलेक्टर आशीष सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी बैठक में दी गई। बैठक में नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा, स्मार्ट सिटी के सीईओ दिव्यांक सिंह, अपर कलेक्टर ज्योति शर्मा, डीसीपी अमरेन्द्र सिंह, मुख्य पुजारी अशोक भट्ट और जयदेव भट्ट आदि उपस्थित थे।

बैठक में बताया गया कि, अंग्रेजी नव वर्ष की पूर्व रात्रि 31 दिसम्बर तथा नव वर्ष के पहले दिन 1 जनवरी को लाखों की संख्या में भक्तजन दर्शन के लिये मंदिर आते हैं। इन श्रद्धालुओं की सुविधा के लिये विशेष इंतजाम किये जाना है। कलेक्टर आशीष सिंह ने निर्देश दिये कि ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाये जिससे कि किसी भी भक्त को परेशानी नहीं हो। आसानी के साथ दर्शन हो सके। उन्होंने ट्राफिक, पार्किंग, कतारबद्ध दर्शन, छाया, पेयजल, प्रकाश आदि की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिये। बैठक में बताया गया कि नव वर्ष को देखते हुए मंदिर की विशेष साज-सजावट की जायेगी। साफ सफाई की पर्याप्त व्यवस्था रहेगी। श्री गणेश भगवान का विशेष श्रृंगार किया जायेगा। सम्पूर्ण मंदिर परिसर में 02 दिवस तक विद्युत से विशेष साज-सज्जा व परिसर में पर्याप्त विद्युत व्यवस्था करायी जायेगी।

मुख्य मंदिर में आवश्यकतानुसार फूलों से सजावट का कार्य किया जायेगा। मंदिर में श्रद्धालुओं को झिग झेग व स्टेपिंग के माध्यम से दर्शन कराया जायेगा। दर्शन के लिये मंदिर पहुँच मार्ग (एकांगी) रहेगा तथा आवश्यकता अनुसार टेन्ट व्यवस्था की जायेगी। विशेष सुरक्षा व्यवस्था की जायेगी। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से विशेष निगरानी रखी जायेगी। अस्थायी रूप से अतिरिक्त पार्किंग की व्यवस्था की जायेगी। आकस्मिक चिकित्सा व्यवस्था भी रखी जायेगी।

बैठक में जानकारी दी गई कि तिल चतुर्थी उत्सव 17 जनवरी 2025 से 19 जनवरी 2025 तक मनाया जायेगा। मेला आयोजन के साथ विभिन्न कार्यक्रम भी होंगे। श्री गणेश भगवान का स्वर्ण आभूषणों से विशेष श्रृंगार करने के साथ ही सम्पूर्ण मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया-संवारा जायेगा। बैठक में मंदिर के प्रस्तावित मास्टर प्लान के संबंध में भी चर्चा की गई। बताया गया कि इसका डीपीआर तैयार किया जा रहा है। बैठक में मंदिर के आय-व्यय के संबंध में भी चर्चा हुई।

निरीक्षण

खजराना गणेश मंदिर में भक्तजनों की सुविधा के लिये सर्वसुविधायुक्त वातानुकूलित भक्त निवास बनाया गया है। साथ ही भव्य प्रवचन हाल का निर्माण किया गया है। इन दोनों सुविधाओं का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा 20 दिसम्बर को लोकार्पण किया जाना प्रस्तावित है। इस अवसर पर आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रम की तैयारियों की कलेक्टर आशीष सिंह ने मौका मुआयना कर समीक्षा की। उन्होंने कार्यक्रम आयोजन के संबंध में प्रस्तावित तैयारियों का निरीक्षण भी किया।

ये भी पढ़े- Indore News: अच्छा काम करने वाले पुलिसकर्मियों को कमिश्नर ने दिया गिफ्ट, इनका हुआ सम्मान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+