Indore News: 'रसीद कटाओ, खजराना में दर्शन पाओ', वायरल मैसेज की कलेक्टर ने बताई सच्चाई

धर्म और संस्कृति के शहर इंदौर में इन दिनों सोशल मीडिया पर चल रहा एक मैसेज भगवान खजराना गणेश के भक्तों की चिंता बढ़ा रहा है, जिसमें भगवान खजराना गणेश के दर्शन के लिए 50 रूपए की रसीद कटाने की बात लिखी गई है।

वहीं इस मैसेज के वायरल होते ही अब कलेक्टर आशीष सिंह ने सफाई दी है, जहां उन्होंने इस तरह के वायरल मैसेज का खंडन करने के साथ ही इस तरह का कोई निर्णय ना होने की बात कही है।

Indore

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मैसेज में लिखा गया है की, भगवान खजराना गणेश के दर्शन सबसे आगे की पंक्ति से करने वाले भक्तों को 50 रूपए की रसीद कटानी होगी। वहीं इस मैसेज के वायरल होते ही हड़कंप मच गया, जहां लगातार खजराना गणेश के भक्त इस वायरल मैसेज का विरोध कर रहे थे।

वहीं अब इस मैसेज को लेकर कलेक्टर आशीष सिंह ने सफाई देते हुए इस तरह का कोई फैसला मंदिर प्रबंधन की ओर से ना होने की बात कही है। भगवान खजराना गणेश के दर्शन और पूजन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचते हैं, जहां लगातार श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती चली जा रही है।

धर्म और संस्कृति के शहर इंदौर में स्थित खजराना गणेश मंदिर बेहद प्राचीन है, जहां देश और दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालु पहुंचते हैं और भगवान गणेश के दर्शन करते हैं। खजराना गणेश मंदिर में प्रतिवर्ष अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जहां त्योहार पर भी लोग दर्शन और पूजन के लिए पहुंचते हैं।

वहीं खजराना गणेश मंदिर में दर्शन को लेकर सोशल मीडिया पर चली भ्रामक सूचना के बाद श्रद्धालु दर्शन व्यवस्था को लेकर असमंजस में आ रहे थे, जहां अब कलेक्टर आशीष सिंह के द्वारा दी गई जानकारी के बाद श्रद्धालु एक बार फिर बड़ी संख्या में खजाना गणेश मंदिर पहुंचने शुरू होंगे।

ये भी पढ़े- Noorjahan Mango: दुनियाभर में खास पहचान रखता है 5 किलो का नूरजहां आम, ये है खासियत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+