MP: मिशन मालवा पर कमलनाथ, पातालपानी से करेंगे तिरंगा सम्मान पदयात्रा का आगाज

इंदौर, 8 अगस्त: आगामी 9 अगस्त को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ मिशन मालवा पर आ रहे हैं, जहां कमलनाथ, पातालपानी से तिरंगा सम्मान पदयात्रा की शुरूआत करेंगे, और जानापाव जाकर भगवान परशुराम की जन्मस्थली पर पूजन अर्चन करेंगे। वहीं कमलनाथ के इस कार्यक्रम की जिम्मेदारी एमएलए विशाल पटेल और संजय शुक्ला को सौंपी गई है, जहां कांग्रेस विधायकों की जोड़ी अब तैयारियों में जुट गई है।

indore

जानापाव भी जाएंगे कमलनाथ

तय कार्यक्रम के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ आगामी 9 अगस्त को टंट्या भील की जन्मस्थली पातालपानी से तिरंगा सम्मान यात्रा का आगाज करेंगे। 9 अगस्त को ही कमलनाथ, भगवान परशुराम की जन्मस्थली जानापाव जाकर पूजा अर्चना करेंगे। कांग्रेस की ओर से देपालपुर के कांग्रेस विधायक विशाल पटेल को पातालपानी के कार्यक्रम का प्रभारी बनाया गया है, तो वहीं जानापाव में होने वाले कार्यक्रम का प्रभारी विधायक संजय शुक्ला को बनाया गया है, जहां अब कांग्रेस विधायकों की ये जोड़ी कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने की तैयारियों में जुटी हुई नजर आ रही है।

9 अगस्त से 15 अगस्त तक होंगे आयोजन

तिरंगा सम्मान यात्रा का आगाज 9 अगस्त को होगा, जहां 15 अगस्त तक दिया यात्रा प्रदेश के विभिन्न जिलों में निकाली जाएगी। वहीं इसके लिए कांग्रेस की ओर से दिग्गज नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। तिरंगा सम्मान यात्रा के लिए कांग्रेस की ओर से दिग्विजय सिंह, अरुण यादव, डॉक्टर गोविंद सिंह, कांतिलाल भूरिया, और अजय सिंह जैसे नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए कांग्रेस की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

9 अगस्त को इंदौर दौरे पर कमलनाथ

9 अगस्त को कांग्रेस की ओर से तिरंगा सम्मान पद यात्रा का आगाज होना है, जहां इसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ 9 अगस्त को इंदौर दौरे पर आ रहे हैं। कमलनाथ सबसे पहले पातालपानी पहुंचकर तिरंगा सम्मान पद यात्रा का आगाज करेंगे, तो वहीं इसके बाद कमलनाथ जानापाव स्थित भगवान परशुराम की जन्मस्थली पर पहुंचकर पूजा-अर्चना भी करेंगे। कमलनाथ के इस दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+