Indore news: कैलाश विजयवर्गीय और संजय शुक्ला का हुआ आमना-सामना, तीखी बहस का Video Viral

MP Assembly Election 2023 को लेकर मतदान संपन्न हो चुका है, जहां मतदान के दिन हुए अलग-अलग विवादों के वीडियो भी सामने आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें विधानसभा एक से BJP प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय और कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला आमने-सामने दिखाई दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में कैलाश विजयवर्गीय के साथ बड़ी संख्या में उनके कार्यकर्ता नजर आ रहे हैं, तो वहीं संजय शुक्ला भी कार्यकर्ताओं की टीम के साथ देखे जा रहे हैं। वहीं दोनों ही नेता किसी बात पर बहस करते नजर आ रहे हैं।

Indore

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो मतदान के दिन का बताया जा रहा है, जहां कैलाश विजयवर्गीय अपने कार्यकर्ताओं के साथ जय श्री राम के नारे लगाते हुए चल रहे थे, तो वहीं सामने से आ रहे कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला ने विजयवर्गीय के साथ मौजूद कार्यकर्ताओं पर बाहर से आने का आरोप लगाया। वहीं इस पर कैलाश विजयवर्गीय ने संजय शुक्ला को जवाब देते हुए, वहां से चले जाने की बात कह डाली। इस दौरान दोनों ही नेताओं के कार्यकर्ता वहां मौजूद नजर आ रहे थे। वहीं अब दिग्गज नेताओं के बीच नोकझोंक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

छिटपुट घटनाओं के बीच हुआ मतदान

मतदान के दिन महू विधानसभा के ग्राम मांगलिया से विवाद सामने आया था, यहां दोनों पक्ष के कार्यकर्ता आपस मे मतदान को लेकर भीड़ गये विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ही पक्षों को हॉस्पिटल पहुँचाना पड़ा था। साथ ही विधानसभा-4 में उस वक्त BJP और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई, जब मतदाता मतदान के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे थे। वहीं झड़प के बाद मामला थाने पहुंचा जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वाल्मीकि समाज के युवक के साथ मारपीट का आरोप BJP कार्यकर्ताओं पर लगाया था। एक विवाद विधानसभा-3 से सामने आया है, जहां गाड़ी अड्डा स्थित सिल्वर जुबली स्कूल के बाहर हंगामा हो गया। इस दौरान बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ता भिड़ गए। यहां दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच विवाद इतना बढ़ गया की एक कार्यकर्ता का सिर तक फुट गया था।

ये भी पढ़े- Indore news: विवादों भरा इलेक्शन, BJP-कांग्रेस के 32 से ज्यादा नेताओं पर FIR

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+