Indore news: विवादों भरा इलेक्शन, BJP-कांग्रेस के 32 से ज्यादा नेताओं पर FIR
MP Assembly Election 2023 के लिए मतदान संपन्न हो चुके हैं, जहां प्रदेश भर में छिटपुट घटनाओं के बीच मतदान संपन्न हुए। वहीं इंदौर में भी मतदान के दौरान अलग-अलग क्षेत्र से विवाद के मामले सामने आते रहे हैं, जहां पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले अबकी बार विवादों की संख्या ज्यादा रही। जिले में सर्वाधिक विवाद के मामले राऊ विधानसभा से सामने आए हैं।
मध्य प्रदेश के इंदौर की 9 विधानसभा सीटों के कई थाना क्षेत्रों में हिंसा और झड़प के बाद BJP और कांग्रेस दोनों दलों के लगभग 32 नेताओं और कार्यकर्ताओं पर प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इन सभी 32 प्रकरणों में BJP और कांग्रेस के बड़े नेताओं के नाम भी शामिल।

इंदौर में हुआ विवाद
महू विधानसभा के ग्राम मांगलिया से विवाद सामने आया है, यहां दोनों पक्ष के कार्यकर्ता आपस मे मतदान को लेकर भीड़ गये विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ही पक्षों को हॉस्पिटल पहुँचाना पड़ा। साथ ही विधानसभा 4 में उस वक्त बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई जब मतदाता मतदान के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे थे। वहीं झड़प के बाद मामला थाने पहुंचा जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वाल्मीकि समाज के युवक के साथ मारपीट का आरोप बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया। एक विवाद विधानसभा 3 से सामने आया है, जहां गाड़ी अड्डा स्थित सिल्वर जुबली स्कूल के बाहर हंगामा हो गया। इस दौरान बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ता भिड़ गए। यहां दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच विवाद इतना बढ़ गया की एक कार्यकर्ता का सिर तक फुट गया।
इंदौर में इतना मतदान
इंदौर जिले में कुल 73.75 प्रतिशत मतदान हुआ है, जहां इंदौर 1 में 72.08 प्रतिशत मतदान हुआ, तो वहीं इंदौर 2 में 67.37 प्रतिशत मतदान हुआ। इंदौर 3 में 71.24 प्रतिशत मतदान हुआ। इंदौर 4 में 72.28 प्रतिशत मतदान हुआ. इंदौर 5 में 67.90 प्रतिशत मतदान हुआ। राऊ विधानसभा में 75.98 प्रतिशत मतदान हुआ। देपालपुर विधानसभा में 82.42 प्रतिशत मतदान हुआ। सांवेर विधानसभा में 80.23 प्रतिशत मतदान हुआ। महू विधानसभा में 77.35 प्रतिशत मतदान हुआ है।
ये भी पढ़े- Indore news: इंदौर में 73.75 प्रतिशत मतदान हुआ, देपालपुर में सबसे ज्यादा वोटिंग
-
Bhopal में गोहत्या पर बवाल: आधी रात सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग, रासुका लगाने की मांग से बढ़ा तनाव -
गुना हवाला कांड: जानिए कैसे हुआ 1 करोड़ कैश पर ‘सेटलमेंट’ का खेल? 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, जांच तेज -
भोपाल गोमांस केस में बड़ा खुलासा, 6 महीने पहले दी थी सूचना, पुलिस बोली– कसाईखाना तो नगर निगम चलाता है -
MP Highway Scam: हाईवे घोटाला, NH-146 में कचरा डालकर बन रही सड़क? ग्रामीणों का आरोप, NHAI से जांच की मांग -
CM Kisan Kalyan Yojana: 14वीं किस्त का इंतजार खत्म? मार्च-अप्रैल में आ सकते हैं ₹2000-₹4000, जानिए अपडेट -
MP News: भोपाल में भारतीय पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित, जनसंपर्क विभाग को लेकर CM मोहन यादव से बड़ी मांग -
दतिया में फेसबुक फ्रेंड बनकर 18 लाख की ठगी: इलाज, नौकरी और एक्सीडेंट के बहाने महिला से पैसे ऐंठे -
MP News: मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीधी कलेक्टर हटाए, जानिए क्यों गिरी गुना एसपी पर भी गिरी गाज -
MP News: गुना को मिली नई महिला एसपी, कौन हैं IPS हितिका वसाल? जानिए पूरा प्रोफाइल -
भोपाल में हिंदू उत्सव समिति की बड़ी बैठक, लव जिहाद पर चिंता, महिला जागरूकता अभियान का ऐलान -
MP में प्रॉपर्टी खरीदना हुआ आसान: अब रजिस्ट्री के साथ ही होगा नामांतरण, 30 दिन में अपडेट होगा रिकॉर्ड -
CM मोहन यादव का ‘सफलता के मंत्र’ कार्यक्रम: UPSC में चयनित 61 युवाओं से करेंगे सीधा संवाद, जानिए पूरी डिटेल












Click it and Unblock the Notifications