Jyotiraditya Scindia ने सांवेर को दी सौगात, साढ़े 5 करोड़ के सिविल अस्पताल का लोकार्पण

सांवेर को एक बार फिर स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है, जहां केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सांवेर में साढ़े 5 करोड़ की लागत से बने अस्पताल का लोकार्पण किया है.

indore

Recommended Video

    इंदौर : केंद्रीय उड्डयन मंत्री का दौरा,कोविड के एक्शन प्लान पर की चर्चा

    प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के सांवेर में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 5 करोड़ 50 लाख रूपये लागत से निर्मित सिविल अस्पताल का लोकार्पण किया। इस अवसर पर प्रदेश के स्वास्थ मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, आईडीए के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, विधायक मनोज चौधरी, पूर्व विधायक राजेश सोनकर, अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के अध्यक्ष सावन सोनकर, आईडीए के पूर्व अध्यक्ष मधु वर्मा और अन्य अतिथिगण उपस्थित रहे। केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सांवेर पहुंचकर 50 बिस्तर के सिविल अस्पताल का लोकार्पण किया। इससे पूर्व सामुदायिक स्वास्थ केंद्र के रूप से यह केंद्र संचालित होता था। सिविल अस्पताल का लोकार्पण पूजन और फीता काटकर किया गया। इसके साथ ही अतिथियों ने अस्पताल का अवलोकन भी किया।

    केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कही ये बात

    लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा की, आपने चुनाव के समय हमारी बात को माना था। आपके निर्णय को शिरोधार्य करते हुए सांवेर की जनता का कर्ज उतारने की बारी हमारी है। सांवेर अब विकास की राह में पीछे नहीं रहेगा। प्रदेश में सांवेर को विकास के हर क्षेत्र में आगे रखा जाएगा। सांवेर में आज विकास का सूर्य उदय हो रहा है। जिस मकसद के साथ हम निकले थे, उसी मार्ग पर आगे बढ़ते हुए जनता को सभी सुविधाएं मिलेंगी। आजादी के समय दिए गए बलिदानों को याद करते हुए सिंधिया ने कहा कि विश्व के सिरमोर भारत का सपना संजोते हुए अमर शहीदों ने जो बलिदान किया था, उनकी सोच और परिकल्पना को चरितार्थ करने के लिए हम सब साथ खड़े हैं। विकास का जो सपना हमारे क्रांतिकारियों ने देखा था, उसी भारत के निर्माण के लिए गांव-गांव से यह अलख जगा रहे है। आज विकास की नई गाथाएं लिखी जा रही है। सड़को का जाल पूरे प्रदेश में बना हुआ है। सिंचाई के लिए पानी और बिजली लगातार उपलब्ध हो रही है। शिक्षा के लिए अच्छा माहौल बना हुआ है। श्री सिंधिया जी ने कहा की आज सांवेर को सिविल अस्पताल की सौगात से सबको लाभ मिलेगा। शिक्षा और स्वास्थ के क्षेत्र में विकास से युवा पीढ़ी को नए आयाम मिल रहे हैं। आज भारत में विकास को नई रफ्तार मिल रही है। उसकी गति लगातार बढ़ रही है, आने वाले समय में प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में दुनिया में भारत की तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बन जायेगी। अभी हम ब्रिटेन से आगे है और अभी हम विश्व में 5 वे नंबर पर है। जनता को अच्छी सरकार देने के वादे को पूरा किया जा रहा है।

    सर्वसुविधा युक्त अस्पताल मिल रहा है

    इसी के साथ सिंधिया ने कहा कि, सांवेर की जनता से जो भी वादा किया गया था उसको पूरा करने के लिए हम कृत संकल्पित है। 3 हजार करोड़ रूपये की सिंचाई परियोजना मंजूर की गई है। सांवेर और मालवा की फसल अंतरराष्ट्रीय स्तर की होती है। इसकी डिमांड हर जगह है। इसके लिए यह सिंचाई परियोजना वरदान साबित होंगी। जो वादा किया था, उसको पूरा करने के लिए सबके साथ आगे बढ़ रहे हैं। जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि, सांवेर को स्वास्थ सुविधा के क्षेत्र में अस्पताल के रूप में बड़ी सौगात मिली है। सांवेर में 50 बिस्तर का सर्वसुविधा युक्त अस्पताल मिल रहा है, इंदौर जैसी सुविधा सांवेर में मिलेंगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चुनाव के समय घोषणा की थी, उस घोषणा को पूरा करने के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया आए है।

    ये भी पढ़े- MP : एयरपोर्ट से होटल या घर तक निःशुल्क यात्रा कर सकेंगे प्रवासी मेहमान, तैयारी पूरी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+