MP: रोजगार तलाश रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, निकलने जा रही बंपर जॉब वैकेंसी
इंदौर, 27 जुलाई: मध्यप्रदेश में इन दिनों नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी निकलकर सामने आई है, जहां आने वाले कुछ माह में मध्यप्रदेश के युवाओं को रोजगार के कई अवसर मिलेंगे, जिसमें एमपीईबी की ओर से भी जल्द ही नई भर्तियां शुरू होंगी। मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड यानी एमपीईबी की ओर से सब इंजीनियर सहित तमाम पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसी के साथ एमपीईबी की ओर से जारी किए गए कैलेंडर पर एक नजर डालें तो इसमें भी जल्द ही कई पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने के संकेत मिले हैं। भर्ती की यह प्रक्रिया अगस्त 2022 से शुरू हो सकती है।

इस तरह कर सकते हैं आवेदन
एमपीईबी की ओर से निकाली जाने वाली इन भर्तियों के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार 16 अगस्त तक इन भर्तियों के लिए आवेदन कर सकेंगे। इन भर्तियों में मुख्य रूप से सब इंजीनियर और ड्राफ्टमैन सहित तमाम पदों पर वैकेंसी निकाली गई है। लगभग 2500 पदों पर निकलने वाली इन भर्तियों से युवाओं को रोजगार मिल सकेगा।

अन्य भर्तियों के लिए भी होंगी परीक्षाएं
ग्रुप 1,2 और 5 के साथ ही अन्य परीक्षाओं के जरिए लगभग 15000 पदों पर भर्तियां होंगी। अक्टूबर माह में होने वाली भर्तियों में से ग्रुप 1 और सब ग्रुप 3 के खाली पदों के लिए आवेदन लिए जाएंगे। वहीं इसके लिए होने वाली परीक्षा अक्टूबर माह में ही होगी। इन सभी पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 और अधिकतम उम्र 40 साल होनी चाहिए।

लगातार निकल रही भर्तियां
मध्यप्रदेश में इन दिनों लगातार बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिए भर्तियां निकाली जा रही हैं, जहां जानकार इसे साल 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले युवाओं को सौगात देने के नजरिए से देख रहे हैं। इससे पहले राजधानी भोपाल में हुए कार्यक्रम के दौरान भी सरकार ने युवाओं को कई सारी सौगातें दी थी, तो वहीं अब लगातार निकल रही बंपर भर्तियां युवाओं के मन में कई सवाल पैदा कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications