Jitu Patwari का शक्ति प्रदर्शन, इंदौर से भोपाल तक दिखा दम
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी इंदौर से राजधानी भोपाल की ओर रवाना हो गए हैं, जहां राजधानी भोपाल में पटवारी अपना पदभार ग्रहण करेंगे। पटवारी के साथ सैकड़ो गाड़ियां और हजारों कार्यकर्ताओं का काफिला है। इंदौर से रवाना हुए पटवारी पहले उज्जैन पहुंचेंगे, जहां से वह भोपाल की ओर रवाना होंगे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निवास पर सुबह से ही कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या नजर आ रही थी, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पटवारी को बधाई देते नजर आए, तो वहीं पटवारी के साथ राजधानी भोपाल की ओर रवाना भी हुए।

राहुल गांधी के खास माने जाते हैं पटवारी
कांग्रेस नेता जीतू पटवारी को राहुल गांधी का खास माना जाता है। यही कारण है कि, जब राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा लेकर मध्य प्रदेश पहुंचे थे तो जीतू पटवारी को राहुल गांधी के साथ देखा जा रहा था। वहीं अब पटवारी को मिली बड़ी जिम्मेदारी को भी राहुल गांधी की इन्हीं करीबियों से जोड़कर देखा जा रहा है। इधर, अब जीतू पटवारी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आ रहा है, जहां कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस जीतू पटवारी के नेतृत्व में कुछ खास कर दिखाएगी।
कद्दावर नेता हैं जीतू पटवारी
जीतू पटवारी के सियासी करियर पर एक नजर डालें तो जीतू पटवारी कांग्रेस के उन कद्दावर नेताओं में से हैं, जिनका प्रभाव पूरे प्रदेश पर दिखाई देता है। जीतू पटवारी ने अपनी राजनीति युवा कांग्रेस कार्यकर्ता के तौर पर शुरू की थी, जहां जीतू पटवारी युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। साथ ही जीतू पटवारी राऊ विधानसभा से दो बार विधायक रहे हैं, तो वहीं कमलनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री का दायित्व भी निभा चुके हैं। इतना ही नहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बेहद करीबी माने जाने वाले जीतू पटवारी संगठन में भी अलग-अलग दायित्वों का निर्वहन सफलतापूर्वक कर चुके हैं।
ये भी पढ़े- MP News: कौन हैं जीतू पटवारी, जिन्हें कांग्रेस ने बनाया प्रदेश अध्यक्ष, जानिए












Click it and Unblock the Notifications