Indore: सरकारी योजना का नहीं मिला फायदा, जिम्मेदारों पर गिरी गाज, ये अधिकारी हुए सस्पेंड

मध्यप्रदेश के इंदौर में निगम आयुक्त शिवम वर्मा द्वारा मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के कार्यो की सिटी बस आफिस में समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में अपर आयुक्त अभिलाष मिश्रा, उपायुक्त, सहायक आयुक्त, विभाग प्रमुख, समस्त झोनल अधिकारी व अन्य उपस्थित थे।

निगम आयुक्त शिवम वर्मा द्वारा मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान अंतर्गत झोनवार/वार्डवार आयोजित शिविर के दौरान आने वाले हितग्राहियो के साथ ही उनके द्वारा किये गये आवेदन की वर्तमान स्थिति तथा पात्र हितग्राहियो को दी जाने वाली योजनाओ के लाभ के संबंध में जानकारी व लाभ वितरण के संबंध में विस्तार से झोनवार समीक्षा की गई।

Indore

इसके साथ ही मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत आयुष्मान कार्ड पंजीयन, पेंशन योजना, संबल योजना आदि की भी झोनवार समीक्षा करते हुए, वर्तमान में कितने प्रकरण प्राप्त किये गये है और कितनो का निराकरण किया गया है की भी समीक्षा की गई।

निगम आयुक्त वर्मा द्वारा मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान अंतर्गत शिविर के दौरान तथा शहरी गरीबी उपशमन प्रकोष्ठ द्वारा आयुष्मान कार्ड पंजीयन, पेंशन योजना, संबल योजना, आयुष्मान कार्ड योजना के तहत पात्र आवेदनो की वर्तमान स्थिति, प्रतिदिन की रिपोर्ट आदि की जानकारी ली गई।

आयुक्त द्वारा झोनवार समीक्षा के दौरान झोन 09, 17 एवं 05 की झोनवार समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान, पेंशन योजना व संबल योजना अंतगत कार्य में प्रगति संतोषजनक नही पाये जाने व करने के साथ ही कार्य की प्रगति बहुत ही कम होने से आयुक्त द्वारा झोन 9 भगवान यादव व झोन 17 गजेन्द्र लाहोली शहरी गरीबी उपशमन प्रकोष्ठ झोनल प्रभारी को निलंबित/कार्य मुक्त करने के निर्देश दिये गये। साथ ही झोन क्रमांक 5 शहरी गरीबी उपमशमन प्रकोष्ठ झोन प्रभारी प्रवीण यादव का भी 5 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिये गये।

इसके साथ ही आयुक्त शिवम वर्मा द्वारा झोन अंतर्गत मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत झोन स्तर पर कि जा रही कार्यवाही पर मॉनिटरिंग नही करने व झोन स्तर पर संबल व पेंशन योजना के कार्य में उचित नियंत्रण नही रखने पर झोन क्रमांक 05 झोनल अधिकारी सुधीर गुलवे को शोकाज नोटिस जारी किया गया।

आयुक्त वर्मा ने समस्त झोनल अधिकारी व शहरी गरीबी उपशमन प्रकोश झोन प्रभारियों को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना अंतर्गत आयोजित शिविर में अधिक से अधिक हितग्राहियो को शासन निर्देशानुसार लाभ दिया जावे, इसके लिये व्यापक स्तर पर झोनवार प्रचार-प्रसार करे और जिला प्रशासन से सर्वे उपरांत प्राप्त सूची अनुसार हितग्राहियो से संपर्क कर उन्हे शासन की योजनाओ की जानकारी देते हुए, पात्रता अनुसार कार्यवाही करे, इसके लिये झोनल अधिकारी स्वंय अपने अधीनस्थो के कार्यो की मॉनिटरिंग करे। साथ ही आयुक्त द्वारा मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान अंतर्गत कार्यवाही की प्रतिदिन की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिये गये।

इसके पश्चात आयुक्त वर्मा द्वारा स्वच्छ भारत मिशन अंतगत शहर में स्थित सीटीपीटी व यूरिनल की वर्तमान स्थिति की झोनल अधिकारियो से जानकारी ली गई, तथा अपने-अपने झोन क्षेत्र अंतर्गत स्थित सीटीपीटी व यूरिनल की सफाई व्यवस्था के साथ ही आवश्यक सुधार व संधारण कार्य कराने के भी निर्देश दिये गये।

साथ ही आयुक्त वर्मा द्वारा समस्त झोनल अधिकारियो से बेसमेंट में पार्किंग हेतु की गई कार्यवाही तथा सीएम हेल्प लाइन में लंबित शिकायतो के निराकरण की झोनवार समीक्षा भी की गई तथा लंबित प्रकरणो का निराकरण समय सीमा में करने के निर्देश दिये गये।

ये भी पढ़े- Indore में सस्ते प्लाटों का सरकारी मेला, जरूरतमंदों को मिला आशियाना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+