Indore में Internship With Mayor का आगाज, कुछ इस तरह स्टूडेंट्स कर सकेंगे अप्लाई
इंदौर में इंटरर्नशिप विथ मेयर के तहत चयनित 300 प्रतिभागियों के रविन्द्र नाटयगृह में आयोजित ओरिएटेंशन प्रोग्राम में से 5 प्रतिभागियों को ऑफर लेटर सौंपे गये।

Recommended Video

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा इंटरर्नशिप विथ मेयर के तहत चयनित 300 प्रतिभागियों के रविन्द्र नाटयगृह में आयोजित ओरिएटेंशन प्रोग्राम में से 5 प्रतिभागियों को ऑफर लेटर सौंपे गये। महापौर पुष्यमित्र भार्गव व अन्य अतिथियों द्वारा इंटरर्नशिप विथ मेयर के तहत चयनित 300 प्रतिभागियों को ओरिएटेंशन प्रोग्राम में चयनित प्रतिभागियों को ऑफर लेटर, टी शर्ट के साथ ही एक बुक भी प्रदान की गई है, जिनमें प्रतिभागी आगामी 45 दिन में किये गये कार्यो की जानकारी, अनुभव व सुझाव को संग्रहित करेगा।
इनोवेशन से इंदौर को लाभ मिलेगा
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि, इंटरर्नशिप विथ मेयर के लिये चयनित सभी विद्यार्थी आने वाले 45 दिन आपको निगम से सिखने का बेहतर अवसर प्राप्त हुआ है, यह 45 दिन में आपके द्वारा सीखा ज्ञान आपके जीवन में काम आएगा, साथ ही जीवनभर प्रश्न पुछने की आदत का विकास होगा, जो कि बहुत आवश्यक है, इस इंटरर्नशिप विथ मेयर के दौरान आने वाले चैलेंज व अनुभव आपके जीवन में यादगार रहेगे। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि, आप सभी को इंटरर्नशिप विथ मेयर के दौरान लक्ष्य भी दिया जावेगा, आप सभी में काम करने की ललक होना आवश्यक है, आपकी इंटर्नशिप के दौरान नगर निगम के कार्यो को ओर बेहतर तरीके से करने व इनोवेशन से इंदौर को लाभ मिलेगा, आप सभी के आगामी 45 दिन में किये गये कार्यो के पश्चात आपसे प्राप्त 45 बेस्ट सुझाव को रिवॉर्ड भी दिया जावेगा, प्राप्त बेस्ट सुझाव इंदौर को नई दिशा प्रदान करेगा।
कुछ ऐसी है पूरी योजना
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि, इंटरर्नशिप विथ मेयर के तहत इंदौर नगर के विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओ में अध्ययनरत विद्यार्थियो को नगर निगम इंदौर के 45 हेडस/विभाग में से किसी एक विभाग में उस विभाग के अनुभवी एवं योग्य अधिकारी/कर्मचारी के सानिध्य में अपने रूचि अनुसार एक निश्चित समय के लिये कुछ सिखने एवं अनुभव प्राप्त करने का अवसर प्राप्त होगा। इंटर्नशिप विथ मेयर के दौरान प्रतिभाशाली विद्यार्थी अपने नये विचार व नवाचार नगर विकास के संबंध में जनहित में सांझा कर सकेंगे। इस प्रकार इस योजना से विद्यार्थियों को नगर निगम के विभिन्न विभागों के अनुभव का लाभ हो सकेगा, दूसरी ओर उनके नये विचार व नवाचार नगर निगम के विभागों को प्राप्त हो सकेंगे।
ये भी पढ़े- Khargone news: युवा सबसे ज्यादा हुए सड़क हादसों का शिकार, बचाव का खास प्लान हुआ तैयार












Click it and Unblock the Notifications