International Tiger Day: MP के 'मुन्ना' को देखने आते थे पर्यटक, माथे पर लिखा था CAT और PM
इंदौर, 29 जुलाई: हर साल 29 जुलाई का दिन बेहद ही खास रहता है, क्योंकि इस दिन दुनिया भर में इंटरनेशनल टाइगर डे मनाया जाता है। मुख्य रूप से बाघों को संरक्षण देने और उनकी प्रजातियों को विलुप्त होने से बचाने के लिए इंटरनेशनल टाइगर डे मनाया जाता है। 29 जुलाई को मनाए जाने वाले इंटरनेशनल टाइगर डे को लेकर पशु प्रेमियों में खासा उत्साह देखने मिलता है। यही कारण है कि, इस दिन पशु प्रेमी अलग-अलग जगहों पर जाकर बाघों को निहारते हैं। इंटरनेशनल टाइगर डे हो और उस दिन मध्यप्रदेश के चर्चित बाग मुन्ना का जिक्र ना हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। अपनी खूबसूरती के लिए दुनिया भर में मशहूर मुन्ना के माथे पर अनोखा बर्थ मार्क होने से वह चर्चाओं में बना रहता था।

माथे पर लिखा था CAT और PM
कान्हा नेशनल पार्क में लगभग 13 सालों तक राज करने वाले मुन्ना के माथे पर जो लिखा था, वह उसकी बेहद खास पहचान था। मुन्ना के माथे पर प्राकृतिक रूप से CAT और PM लिखा हुआ था, जिसके चलते मुन्ना की दुनिया भर में अलग पहचान थी। मुन्ना को निहारने दुनियाभर के लोग कान्हा नेशनल पार्क का आते थे, तो वहीं मुन्ना की एक दहाड़ से पूरा नेशनल पार्क गूंज उठता था। मुन्ना अब भले ही इस दुनिया में ना रहा हो, लेकिन उसकी याद अभी कान्हा नेशनल पार्क में प्रबंधन ने संजो रखी है।

कान्हा रिजर्व में था मुन्ना का वर्चस्व
कान्हा नेशनल पार्क में मुन्ना को सबसे पहले 2004 में देखा गया था, जिसके बाद यह लगभग 13 साल तक कान्हा नेशनल पार्क में ही रहा। इस दौरान मुन्ना का नेशनल पार्क में अच्छा खासा वर्चस्व था। मुन्ना की दहशत कुछ इस तरह थी कि, दूसरे भाग उसके आसपास तक नहीं फटकते थे। मुन्ना को अक्टूबर 2019 के आसपास कान्हा नेशनल पार्क से राजधानी भोपाल स्थित वन विहार नेशनल पार्क में लाया गया था, जहां मार्च 2021 के आसपास लंबी बीमारी के बाद मुन्ना ने दम तोड़ दिया था।

बालाघाट में बनी है मुन्ना की प्रतिकृति
किंग ऑफ कान्हा कहे जाने वाले मुन्ना ने अपनी खूबसूरती और माथे पर प्राकृतिक बर्थ मार्क से दुनिया भर में अलग पहचान बनाई है। यही कारण है कि, आज भले ही मुन्ना इस दुनिया में ना रहा हो, लेकिन उसकी पहचान आज भी कायम है। बालाघाट में मुन्ना कि 5 क्विंटल प्लास्टिक से प्रतिकृति बनाई गई है, जिसे देखने लोग दूर-दूर से आते हैं। इतना ही नहीं इंटरनेशनल टाइगर डे पर हर साल मुन्ना को याद किया जाता है। कान्हा नेशनल पार्क का मुन्ना टाइगर (टी-17) दुनिया भर में मशहूर रहा है।

क्यों मनाया जाता है इंटरनेशनल टाइगर डे?
हर साल 29 जुलाई को इंटरनेशनल टाइगर डे मनाया जाता है। बाघों को संरक्षण देने और उनकी प्रजाति को विलुप्त होने से बचाने के लिए इंटरनेशनल टाइगर डे मनाया जाता है। दुनिया भर में मनाए जाने वाले इंटरनेशनल टाइगर डे के दिन पशु प्रेमी अलग-अलग जगहों पर जाकर बाघों को निहारते हैं। साथ ही दुनियाभर में लगातार कम हो रही बाघों की संख्या को बचाने और बाघों को सुरक्षित रखने का संकल्प भी लिया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications