MP news: खेल-खेल में मासूम को सांप से डसवाया, मुंह पर निशान देख परिजनों के हाथ-पैर फूले
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से हैरान कर देने वाला मामला निकलकर सामने आया है, जहां एक नाबालिग ने खेल-खेल में 7 साल के मासूम को सांप से डंसवा दिया, जहां मासूम के परिजनों ने जब सांप के दांत के निशान मासूम के मुंह पर देखे तो उनके हाथ पैर फूल गए।
मासूम के परिजन मासूम को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने बताया कि, सांप में जहर नहीं होने के चलते मासूम को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। मासूम खतरे से बाहर बताया जा रहा है। उधर, परिजनों ने इस घटनाक्रम को लेकर पुलिस को शिकायत की है, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

कुछ ऐसा है मामला
दरअसल, यह पूरा मामला इंदौर शहर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत घठित हुआ, जहां द्वारकापुरी पुलिस ने मासूम के परिजनों की शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फरियादी ने बताया कि मासूम घर के बाहर खेल रहा था, तभी एक लड़का सांप लेकर आया और उसने साफ मासूम के मुंह के सामने रख दिया, जहां सांप ने मासूम को काट लिया। सांप में जहर नहीं होने के चलते मासूम की जान बच गई, लेकिन इस घटनाक्रम से हड़कंप मच गया, जिसने मासूम के परिजन काफी डर गए।
सांप से खेल भारी पड़ा
परिजनों ने बताया कि, यह पूरा घटनाक्रम खेल-खेल के दौरान हुआ है, जहां सांप लेकर आया नाबालिग मासूम के साथ खेल रहा था, तभी उसने सांप को मासूम के सामने खोल दिया, जिसके चलते सांप ने मासूम के मुंह पर काट लिया। वहीं परिजनों ने जब मासूम का मुंह देखा तो परिजनों को मासूम के मुंह पर सांप के दांत के निशान दिखाई दिए, जिससे परिजन काफी सहम गए थे, परिजन तुरंत मासूम को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने बताया कि, सांप में जहर की मात्रा काफी कम थी, जिसके चलते मासूम की जान बच गई।
ये भी पढ़े- MP news: 2 साल तक शादीशुदा गर्लफ्रेंड से बनाए संबंध, जब शादी की बात आई तो मुकरा बॉयफ्रेंड












Click it and Unblock the Notifications