Indore Weather: इंदौर के लिए सूखा रहा सितंबर, क्या अब नहीं होगी झमाझम बारिश, जानिए
MP Weather: मध्य प्रदेश में इन दिनों भारी बारिश का सिलसिला जारी है, तो वहीं प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में फिलहाल बारिश थमती नजर आ रही है, जहां एक सप्ताह से बारिश नहीं होने के चलते अब लोगों में चिंता की स्थिति बनती नजर आ रही है।
सितंबर के शुरुआती सप्ताह के बाद इंदौर में बारिश की झड़ी नहीं लगी, जहां आने वाले दिनों में भी कोई स्ट्रांग सिस्टम इंदौर या इंदौर के आसपास बनता दिखाई नहीं दे रहा। कुछ इसी तरह की स्थिति इंदौर संभाग में भी नजर आ रही है, जहां इंदौर संभाग के जिले भी बारिश को तरसते नजर आ रहे हैं। यदि बात की जाए तो अभी तक इंदौर में सामान्य बारिश का आंकड़ा प्राप्त नहीं हुआ है, जिसके चलते अब लोगों में चिंता व्याप्त है।

मध्य प्रदेश में इन दिनों मानसून अपना कहर बरपा रहा है, जहां एक बार फिर मानसून का एक ऐसा मजबूत सिस्टम तैयार हुआ है, जो छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश के लगभग 38 जिलों पर अपना असर दिखाएगा। इस सिस्टम के चलते मध्यप्रदेश के लगभग 38 जिलों में झमाझम बारिश का सिलसिला शुरू होगा, जो एक से दो दिनों तक जारी रहेगा।
मध्य प्रदेश में शुरू होने वाले झमाझम बारिश के सिलसिले से पहले मौसम वैज्ञानिकों ने अलर्ट जारी किया है, जहां मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक भोपाल और जबलपुर संभाग समेत प्रदेश के लगभग 38 जिलों में भारी बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है, जिससे बाढ़ जैसे हालात भी पैदा हो सकते हैं।
मध्य प्रदेश में मानसून का मजबूत सिस्टम एक्टिव हुआ है, जहां यह सिस्टम सितंबर माह का सबसे एक्टिव सिस्टम बताया जा रहा है। मानसून की एक्टिविटी अब अपने अंतिम चरण में है, जहां मानसून की विदाई से पहले अब एक मजबूत सिस्टम मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में एक्टिव हुआ है, जो संपूर्ण मध्य प्रदेश में झमाझम बारिश करवा सकता है।
मध्य प्रदेश में एक्टिव हुआ मानसून का यह मजबूत सिस्टम भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, इंदौर, खरगोन खंडवा, बड़वानी और उज्जैन जिलों में झमाझम बारिश करवाएगा। वहीं इसके लिए मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
मध्य प्रदेश में मानसून का स्ट्रांग सिस्टम बनता नजर आ रहा है, जहां इसी के चलते मौसम वैज्ञानिकों की ओर से एक बार फिर मध्य प्रदेश के कुछ जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो मानसून का मजबूत सिस्टम मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश करवा सकता है। यही कारण है कि, प्रदेश के कुछ जिलों में येलो अलर्ट तो कुछ जिलों में ऑरेंज रेड जारी किया गया है।
ये भी पढ़े- Weather: सितंबर में बारिश का कोटा होगा पूरा, इस सिस्टम से झमाझम बरसेंगे बदरा












Click it and Unblock the Notifications