इंदौर : यातायात पुलिसकर्मी ने खराब ई-रिक्शा को अपनी बाइक से बांधकर चालक को 11 KM दूर घर पहुंचाया
इंदौर, 27 मई। मध्य प्रदेश के इंदौर में पुलिस का मदद वाला चेहरा सामने आया है। यहां पर यातायात पुलिस कांस्टेबल ने ई रिक्शा चालक की मदद के लिए उसके रिक्शा को अपनी बाइक से बांधकर 11 किलोमीटर तक खींचा। वजह जानकर हर किसी ने पुलिसकर्मी की जमकर सराहना की।

बता दें कि इंदौर यातायात पुलिसकर्मी सुमंत सिंह मंगलवार रात को एलआईजी चौराहे पर तैनात था। इस दौरान सुमंत ने देखा कि ई रिक्शा चालक दीपक चौरसिया काफी देर से परेशान था। सुमंत उसके पास गए तो पता चला कि ई रिक्शा की बैटरी खराब हो गई। वह घर नहीं जा पा रहा।
रिक्शा वाले ने सुमंत सिंह ने बताया कि साथी रिक्शा चालक उसकी मदद के लिए 500 रुपए मांगे जबकि लॉकडाउन के चलते वह रुपए कमा ही नहीं पाया। इस पर सुमंत सिंह ने कहा थोड़ी देर रुको। ड्यूटी खत्म होने पर कुछ करता हूं। आधे घंटे बाद सुमंत ने देखा तो पाया कि रिक्शावाला वहीं खड़ा है। सुमंत ने रस्सी का जुगाड़ कर अपनी बाइक के पीछे रिक्शा को बांध लिया। उसे एलआईजी से द्वारिकापुरी चौराहे तक 11 किलोमीटर दूर अपनी बाइक से घर छोड़ा।












Click it and Unblock the Notifications