Indore Weather: इंदौर को छोड़ पूरे प्रदेश में भारी बारिश, अब तक आधे बरसे बदरा, आगे ऐसा रहेगा मौसम

Indore Weather: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में मानसून की एक्टिविटी कमजोर नजर आ रही है, जहां मानसून के बीच बादल पानी लेकर तो आए हैं, लेकिन बरस नहीं रहे। बीते कुछ दिनों से लगातार इसी तरह की स्थिति बनने से अब लोग परेशान नजर आ रहे हैं। रिमझिम फुहार भले ही दिनभर जारी रहती हो, लेकिन जोरदार बारिश का शहरवासियों को इंतजार है।

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो फिलहाल इंदौर में सीजन की अब तक की आधी बारिश हुई है। वहीं आने वाले दिनों में जोरदार बारिश का दौर देखने मिल सकता है, जहां झमाझम बारिश शहर में आवश्यकता अनुसार कोटे की पूर्ति कर सकती है।

Indore

इंदौर में गत वर्ष की तुलना में लगभग आधी वर्षा

इंदौर जिले में जारी मानसून सत्र में अब तक 323.7 मिली मीटर (पौने 13 इंच) औसत वर्षा दर्ज की गई है। यह गत वर्ष इस अवधि में दर्ज वर्षा की तुलना में लगभग आधी है। गत वर्ष जिले में 610.4 मिली मीटर (24 इंच) से अधिक वर्षा हुई थी। भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्ष अब तक इंदौर क्षेत्र में 263.5 मिली मीटर, महू में 211 मिली मीटर, सांवेर में 363 मिली मीटर, देपालपुर में 480.6 मिली मीटर, गौतमपुरा क्षेत्र में 382.2 मिली मीटर तथा हातोद क्षेत्र में 242.1 मिली मीटर वर्षा हुई है।

जिले में गत वर्ष अब तक इंदौर क्षेत्र में 520.7 मिली मीटर, महू में 547 मिली मीटर, सांवेर में 633.6 मिली मीटर, देपालपुर में 883.5 मिली मीटर, गौतमपुरा क्षेत्र में 558.4 मिली मीटर तथा हातोद क्षेत्र में 519.3 मिली मीटर वर्षा हुई थी।

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो मध्य प्रदेश में फिलहाल मानसून एक्टिव नजर आ रहा है। मानसून की एक्टिविटी का असर पूरे प्रदेश में देखने मिल रहा है। आने वाले 24 से 48 घंटे में मानसून के स्ट्रांग होने के चलते इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, कटनी, मंडला, होशंगाबाद, भोपाल, ग्वालियर और गुना समेत अलग-अलग जिलों में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

ये भी पढ़े- MP Weather: इन जिलों पर मंडरा रहा मौसमी खतरा, जमकर बरसेंगे बदरा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+