Indore news : बढ़ने लगा मौसमी बीमारियों का खतरा, बचाव के लिए रखनी होंगी ये सावधानियां

दीपावली का पर्व संपन्न होते ही अब मौसम का मिजाज बदलने लगा है, जहां मौसम के बदलते मिजाज के बीच मौसमी बीमारियों के बढ़ने का खतरा भी लगातार मंडरा रहा है। यही कारण है कि, प्रदेश के लगातार डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों के मरीज बड़ी तादाद में अस्पताल पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है, जहां इसके बाद प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में भी लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है, चलिए हम आपको बताते हैं कि, किन-किन सावधानियों को अपनाकर आप भी मौसमी बीमारियों से दूर रह सकते हैं।

लोगों को रखनी होंगी यह सावधानियां

लोगों को रखनी होंगी यह सावधानियां

मौसमी बीमारी से बचने के लिए कई तरह की सावधानियां बरतने की आवश्यकता है, जहां सबसे पहले शरीर के इम्यूनिटी सिस्टम को स्ट्रांग करने और शरीर को हर बीमारी से लड़ने के लिए मजबूत बनाना जरूरी है। इसके लिए मुख्य रूप से खानपान का संतुलन आवश्यक है, तो वहीं ऐसे खाद्य पदार्थों के सेवन से बचना होगा जिनसे इम्यूनिटी वीक होने और सर्दी जुकाम होने की संभावनाएं अधिक रहती हैं। साथ ही सर्दी-जुकाम से पीड़ित व्यक्ति से दूर रहकर भी बीमारी से बचा जा सकता है।

लार्वा पनपने से रोकना होगा

लार्वा पनपने से रोकना होगा

मौसम बदलते ही सबसे पहले डेंगू जैसी खतरनाक बीमारी का डर लोगों को सताने लगता है, जहां डेंगू बीमारी मच्छर के द्वारा फैलने वाली बीमारी होती है। डेंगू का लार्वा ठहरे हुए पानी में पनपता है। यही कारण है कि, डेंगू से बचाव का सबसे पहला तरीका आसपास पानी इकट्ठा नहीं होने देना है। साथ ही साफ सफाई का विशेष ध्यान भी डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों से बचा सकता है। वहीं सबसे पहले बीमारी का पता चलने पर चिकित्सक को अवश्य दिखाएं।

इस कारण बढ़ रही बीमारी

इस कारण बढ़ रही बीमारी

मध्यप्रदेश में अब धीरे-धीरे मौसम का मिजाज बदलने लगा है, जहां मानसून सीजन के बाद सर्दी का मौसम अपनी आमद देने लगा है। वहीं बदलते मौसम में सर्दी जुकाम के मरीज भी लगातार बढ़ते चले जा रहे हैं। इतना ही नहीं मौसमी बीमारियों का कहर भी अब अपना प्रकोप दिखाने लगा है, जहां डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया के मरीज बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर जताई जा रही संभावनाओं ने भी लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+