Indore news : जुआ खेलते-खेलते विवाद, एक ने दूसरे के सिर पर मारी बल्ली
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे, जहां अब एक बार फिर एमआइजी थाना क्षेत्र में जुआ खेलने के दौरान हुए विवाद में एक युवक ने दूसरे की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि, दोनों युवक जुआ खेल रहे थे, जहां विवाद के दौरान एक युवक ने दूसरे युवक के सिर में बल्ली यानी मोटी लकड़ी मार दी, जिसके चलते घायल ने दम तोड़ दिया। घटनाक्रम के बाद घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

कुछ इस तरह हुआ पूरा घटनाक्रम
जानकारी के मुताबिक यह पूरा घटनाक्रम एमआइजी थाना क्षेत्र में घटित हुआ है, जहां जुआ खेलने के दौरान दो युवकों में विवाद हो गया, जिसके बाद एक युवक ने दूसरे युवक के सिर पर मोटी लकड़ी मार दी, जिसके चलते युवक गंभीर घायल हो गया। गंभीर घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वहीं उधर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, और मामले की जांच पड़ताल शुरू की है।
लगातार सामने आ रहे मामले
हाल ही में एक अन्य घटनाक्रम की बात करें तो दीपावली के त्योहार को धूमधाम से मनाया जा रहा था, लेकिन इंदौर के पलासिया थाना क्षेत्र में दो गुटों में आपसी रंजिश के चलते विवाद हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की हत्या की गंभीर घटना सामने आई, फिलहाल पूरे मामले में पुलिस ने मृतक को पोस्टमार्टम के लिए इंदौर के एमवाय हॉस्पिटल पहुंचाया है, तो वहीं पूरे मामले की काफी बारीकी से जांच पड़ताल की जा रही है। उधर, घटनाक्रम की सूचना मिलते ही अस्पताल में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। वहीं अब एक बार फिर हत्या का मामला सामने आया है, जहां जुआ खेलने के दौरान दो युवकों में विवाद हो गया, जिसके बाद एक युवक ने दूसरे युवक के सिर पर मोटी लकड़ी मार दी.












Click it and Unblock the Notifications