Indore news: महापौर परिषद ने CM Shivraj से की मुलाकात, गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया

महापौर पुष्यमित्र भार्गव समेत सभी एमआईसी मेंबर ने सीएम शिवराज सिंह चौहान को डिजिटल बजट की डिजिटल कॉपी सौंपी। साथ ही आगामी 31 मई को इंदौर में होने वाले गौरव दिवस कार्यक्रम के मुख्य समारोह में आमंत्रित किया.

indore

Recommended Video

    गौरव दिवस महोत्सव पर शुरू हुआ विवाद,इंदौर के संस्थापक परिवार को नहीं मिला आमंत्रण

    देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में इन दिनों इंदौर गौरव दिवस मनाया जा रहा है, जहां इसी के मद्देनजर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। वहीं महापौर पुष्यमित्र भार्गव समेत सभी एमआईसी मेंबर राजधानी भोपाल पहुंचे और सीएम शिवराज सिंह चौहान को डिजिटल बजट की डिजिटल कॉपी सौंपी। साथ ही आगामी 31 मई को इंदौर में होने वाले गौरव दिवस कार्यक्रम के मुख्य समारोह में आमंत्रित भी किया। इस दौरान सीएम शिवराज के साथ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह को भी आमंत्रण सौंपा है।

    ये गए रहे भोपाल दौरे पर

    राजधानी भोपाल के दौरे पर गए महापौर पुष्यमित्र भार्गव के साथ एमआईसी मेंबर राजेंद्र राठौर, निरंजन सिंह चौहान, अश्विनी शुक्ल, अभिषेक बबलू शर्मा, राकेश जैन और राजेश उदावत नजर आ रहे थे, जहां नगर निगम की टीम ने अपना भोपाल दौरा सीएम शिवराज को डिजिटल बजट की कॉपी और इंदौर गौरव दिवस कार्यक्रम का आमंत्रण देकर शुरू किया। वहीं इसके बाद इंदौर नगर निगम की टीम महापौर पुष्यमित्र भार्गव के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह के आवास पर उन्हें आमंत्रण देने पहुंची।

    रक्तदान महाअभियान का आगाज

    इंदौर गौरव महोत्सव के तहत 29 मई सोमवार को रक्तदान का महाअभियान चलाया गया। इस दिन इंदौर में 30 जगहों पर विशाल शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में 14 हजार से अधिक ब्लड यूनिट एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया है। यह शिविर विभिन्न औद्योगिक संगठनों, व्यापारिक एवं व्यवसायिक संस्थाओं, शैक्षणिक संस्थानों, सामाजिक तथा धार्मिक संगठनों, स्वयं सेवी संस्थाओं आदि के माध्यम से आयोजित किए जा रहे हैं। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने इंदौर शहरवासियों से अपील की है कि उक्त शिविरों में पहुंचकर रक्तदान करें। रक्तदान महादान है। रक्तदान से कई जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा की जा सकती है।

    ये भी पढ़े- CM Shivraj का Rahul Gandhi को जवाब- मन बहलाने को बाबा ख्याल अच्छा है, BJP जीतेगी 200 से ज्यादा सीट

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+