CM Shivraj का Rahul Gandhi को जवाब- मन बहलाने को बाबा ख्याल अच्छा है, BJP जीतेगी 200 से ज्यादा सीट
MP के दिग्गज कांग्रेस नेताओं ने हाईकमान के साथ राजधानी दिल्ली में महामंथन किया है, जिसके बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एमपी में 150 सीटें जीतने का दावा किया है।

Recommended Video
मिशन 2023 को लेकर एमपी में सियासत का सिलसिला तेज हो चला है, जहां अब एमपी में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही दल लगातार मंथन करते नजर आ रहे हैं। इस बीच एमपी के दिग्गज कांग्रेस नेताओं ने हाईकमान के साथ राजधानी दिल्ली में महामंथन किया है, जिसके बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एमपी में 150 सीटें जीतने का दावा किया है। साथ ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने भी हाईकमान के साथ हुई बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मध्यप्रदेश का भविष्य कैसे सुरक्षित रखा जाए इस पर चर्चा होने की बात कही है। उधर, राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने एमपी में BJP की सरकार बनाने और 200 सीटें जीतने दावा ठोंका है।
दिल्ली में बैठक संपन्न
राजधानी दिल्ली में एमपी कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के साथ हाईकमान की मंथन बैठक संपन्न हुई, जिसमें राहुल गांधी, कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, जेपी अग्रवाल, सुरेश पचौरी और अरूण यादव समेत तमाम नेता मौजूद रहे. वहीं राजधानी दिल्ली में आयोजित हुई बैठक के बाद राहुल गांधी ने मीडिया से बातचीत करते हुए एमपी में 150 सीटें लाने का दावा ठोंका है, वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने भी मध्यप्रदेश का भविष्य कैसे सुरक्षित रखा जाए इस पर चर्चा होने की बात कही है। उधर, राहुल गांधी के दिए बयान पर प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान ने तीखा पलटवार करते हुए कहा कि, मन बहलाने को बाबा ख्याल अच्छा है, इस बार बीजेपी एमपी में 200 से ज्यादा सीटें जीतेगी।
मिशन 2023 की तैयारी
एमपी में साल 2023 के आखिर यानि नंवबर में विधानसभा के चुनाव संपन्न होने हैं, जिसे लेकर बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दल तैयार नजर आ रहे हैं. मिशन 2023 को लेकर कांग्रेस और बीजेपी लगातार मंथन कर रहे हैं, और जीत का खास प्लान तैयार करते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टियां अलग-अलग अभियानों और योजनाओं को लेकर जनता के बीच पहुंच रही है, जहां अब देखना होगा की मिशन 2023 में बीजेपी और कांग्रेस में से आखिर किस दल पर एमपी की जनता अपना भरोसा जताती है और किसे सत्ता की चाबी सौंपती है।
ये भी पढ़े- Mahakal lok में तूफान से हुए नुकसान पर कांग्रेस ने साधा निशाना, गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दिया ये जवाब












Click it and Unblock the Notifications