Indore news: नगर निगम को मिला हाईटेक परिषद हॉल, क्या है खासियत, जानिए
इंदौर नगर निगम को बड़ी सौगात मिली है, जहां निगम परिसर में बेहद सुंदर और अत्याधुनिक परिषद हॉल का लोकार्पण डॉ. मोहन यादव ने किया है। वहीं परिषद हॉल के बन जाने से पार्षदों के चेहरे खिल उठे।
नगर निगम परिसर में बने हाईटेक परिषद हॉल के लोकार्पण कार्यक्रम में सीएम डॉ. मोहन यादव, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसी सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव समेत तमाम जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

निगम परिषद के नवीन भवन का संक्षिप्त विवरण
नवनिर्मित परिषद हॉल में इंटीरियर का कार्य फरवरी 2023 में प्रारंभ किया गया। परिषद हॉल में इंटीरियर, एयर कंडीशनिंग, इलेक्ट्रिकल्स एवं एकॉस्टिक, कार्य किया गया है। परिषद हॉल मे 116 पार्षदगण के बैठने की व्यवस्था की गई है एवं पंचम तल में पत्रकारों, अतिथियों एवं दर्शकों हेतु 3 तरफ गैलरी में कुल 122 सीटों की व्यवस्था की गई है। परिषद हॉल के इंटीरियर के कार्य पर राशि रू. 3.00 करोड व्यय होकर कार्य पूर्ण किया गया है। नव निर्मित परिषद हॉल में आधुनिक सूचना-प्रौद्योगिकी का उपयोग किया जाकर वाई-फाई, सी.सी.टी.वी. कैमरे का प्रावधान किये गये है।
Recommended Video
116 पार्षदों के बैठने की व्यवस्था
नगर निगम स्थित परिषद हॉल अत्यंत पुराना होकर इसकी बैठक क्षमता वर्तमान में 85 पार्षदों के मान से पर्याप्त नहीं होने से परिषद सम्मेलन करने में कठिनाई होती थी, जिसके दृष्टिगत नवीन परिषद हॉल का निर्माण किया गया है। परिषद हॉल में इंटीरियर, एयर कंडीशनिंग, इलेक्ट्रिकल्स एवं एकॉस्टिक, कार्य किये गये है, जिसमें 116 पार्षदों के बैठने की व्यवस्था कि गई है। भविष्य में पार्षदों की संख्या बढानें पर भी परिषद हॉल की क्षमता पर्याप्त रहेंगी। इसके अतिरिक्त हॉल के तीनो तरफ गैलरी का निर्माण किया गया है, जिसकी क्षमता 122 सीटों की है, जिसमें पत्रकारों, अतिथियों एवं दर्शकों के बैठने की व्यवस्था की गई है।
ये भी पढ़े- Indore news: कैलाश विजयवर्गीय ने जताई विधायक से पार्षद बनने की इच्छा, कुछ ऐसा है मामला












Click it and Unblock the Notifications