Indore News: सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के अतिक्रमण ध्वस्त, अब यहां चलेगा बुलडोजर
मध्यप्रदेश के इंदौर में निगम आयुक्त शिवम वर्मा के निर्देशानुसार शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने वालो के विरूद्ध रिमूव्हल कार्रवाई के क्रम में झोन क्रमांक 15 के अंतर्गत एमओजी लाईन स्थित स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को आवंटित शासकीय भूमि पर 35 से अधिक कच्चे पक्के गैरेज वालो द्वारा अतिक्रमण करने पर बुलडोजर के माध्यम से अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान उपायुक्त लता अग्रवाल, भवन अधिकारी सुनिलसिंह जादौन, सहायक यंत्री सौरभ माहेश्वरी, रिमूव्हल सहायक बबलु कल्याणे व अन्य उपस्थित थे।

कुछ इस तरह हुई कार्रवाई
उपायुक्त लता अग्रवाल ने बताया कि, आयुक्त शिवम वर्मा के निर्देशानुसार शहर में अवैध होर्डिंग के विरुद्ध कार्रवाई के क्रम में एयरपोर्ट रोड पर स्थित एयरपोर्ट थाने परिसर में 15 बाई 15 साइज का लगा अवैध होर्डिग को काटने की कार्रवाई जारी है।
निगम द्वारा रिमूव्हल कार्रवाई
इंदौर में कलेक्टर आशीष सिंह एवं निगम आयुक्त शिवम वर्मा के निर्देश पर नगर निगम द्वारा यातायात सुधार एवं यातायात को सुगम बनाने की दृष्टि से झोन क्रमांक 01 क़िला मैदान झोन के अन्तर्गत महेश गार्ड पुलिस लाइन से वृंदावन कॉलोनी सब्ज़ी मंडी तक ओटले और फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।
लगातार जारी है अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई
आयुक्त वर्मा एवं अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया के निर्देश पर यातायात के सुधार एवं सुगमता हेतु नगर निगम, जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग की टीम द्वारा झोन क्रमांक 01 के अन्तर्गत दुकानों के बाहर से फुटपाथ एवं सड़क फुटपाथ पर बने टीन शेड हटाये गये साथ ही 02 ट्राले सामान ज़ब्त किये गए एवं दुकानों के अस्थायी अतिक्रमण पर रिमूवल की कार्रवाई के साथ कुल 21 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही यातायात विभाग द्वारा सड़क पर खड़े अवैध रूप से लोडिंग वाहनों एवं रिक्शा ज़ब्त की गई।
ये भी पढ़े- Indore News: दुकानों के बाहर अतिक्रमण, बाजारों में चला निगम का बुलडोजर, अब यहां होगी कार्रवाई
-
MP News: क्या अब मिलेगा संविदा कर्मचारियों को पूरा हक? सरकार सख्त—ग्रेच्युटी, अनुकम्पा नियुक्ति पर मांगा जवाब -
क्या आपने देखा पण्डोखर धाम का ये अनोखा फैसला? 2–22 अप्रैल मेले में सब कुछ FREE, जानिए कैसे मिलेगा फायदा -
Madhya Pradesh: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सिंधिया का फ्री मेगा मेडिकल कैंप, गांवों में फ्री इलाज -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा












Click it and Unblock the Notifications