Indore news: अब दिन में रोशन नहीं रहेंगी स्ट्रीट लाइट्स, MPEB के साथ निगम का खास प्लान तैयार

इंदौर में महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा निगम विद्युत विभाग व एमपीईबी विभाग के अधिकारियो के साथ महापौर सभाकक्ष में बैठक ली गई। बैठक में विद्युत प्रभारी जीतु यादव, अपर आयुक्त मनोज पाठक, अधीक्षण यंत्री राकेश अखण्ड, एमपीईबी के संचालक तकनीकी सचिन तलेवार अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि, नगर निगम इंदौर द्वारा नागरिको को मूलभूत सुविधाऐं देने के साथ ही शहर में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था के क्रम में शहर में बिजली की खपत को कम करने के उददेश्य से शहर में 80 हजार से अधिक एलईडी लाईट लगाने का कार्य किया गया है।

Indore

बैठक में हुई ये चर्चा

महापौर ने बताया की, शहर में लगाई गई स्ट्रीट लाईट में एमपीईबी के माध्यम से कि गई केबल वायरिंग के परिणाम स्वरूप शहर में 17500 से अधिक स्ट्रीट लाईट दिन में भी अनावश्यक रूप से चालू रहने के कारण लॉस ऑफ एनर्जी होकर विद्युत खपत हो रही है। इसको दृष्टिगत रखते हुए एमपीईबी विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक ली गई है। इसके साथ ही महापौर भार्गव द्वारा शहर के प्रमुख मार्गो के साथ ही चौराहो के लेफट टर्न व चौराहो के सौन्दर्यीकरण में बाधक विद्युत डीपी व विद्युत पोल के शिफटींग करने, शहर के विभिन्न स्थानो पर लगी विद्युत डीपी के ढक्कन नही होने व कवर नही होने से सुंदरता के साथ ही सुरक्षा को देखते हुए, डीपी को कवर करने तथा विद्युत डीपी के नीचे तथा आस-पास में पर्याप्त सफाई व्यवस्था के संबंध में भी एमपीईबी के अधिकारियो से चर्चा की गई।

29 गांव में स्ट्रीट लाईट लगेगी

बैठक में नगरीय क्षेत्र में सम्मिलित 29 गांव में स्ट्रीट लाईट व अन्य प्रकाश व्यवस्था के संबंध में चर्चा की गई, साथ ही इंदौर को सोलर सीटी बनाने के उददेश्य से शहर के 85 वार्डो की 85 कालोनियों को सोलर एनर्जी से जोडने के संबंध में भी चर्चा की गई। इस संबंध में एमपीईबी के अधिकारियो ने बताया कि शासन निर्देशानुसार रहवासी क्षेत्र में सोलर पैनल लगाने पर सब्सीडी का भी प्रावधान है तथा इस हेतु आसान नियम भी बनाये गये है ताकि अधिक से अधिक सोलर पैनल का उपयोग किया जा सके। साथ ही एमपीईबी द्वारा इस हेतु एजेंसी भी नियुक्त की गई है।

ये भी पढ़े- Indore news: सोलर एनर्जी से रोशन होंगे 29 गांव, नगर निगम का खास प्लान तैयार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+