Indore News: पुष्पा-2 देखने गए दर्शकों को लगा झटका, आखिर क्यों हुआ ऐसा, जानिए
मध्य प्रदेश के इंदौर में फिल्म पुष्पा-2 को लेकर दर्शकों में बेहद उत्साह नजर आ रहा है, जहां दर्शक बड़ी संख्या में सिनेमा घर पहुंच कर फिल्म देख रहे हैं। इस बीच इंदौर में उस वक्त फिल्म के दर्शकों को झटका लगा, जब कस्तूर सिनेमा घर में फिल्म देखने पहुंचे लोगों को सिनेमाघर बंद मिला।
इंदौर में निगम आयुक्त शिवम वर्मा के निर्देश के क्रम में झोन क्रमांक 02 (लाल बहादुर शास्त्री झोन) वार्ड क्रमांक 70 के अन्तर्गत भवन क्रमांक 258, लाभरीया भेरु धार रोड स्थित (कस्तूर सिनेमा) ख़तरनाक/जीर्णशीर्ण स्थिति में होने से मालिक को सूचना पत्र दिये गये थे।

साथ ही सिनेमा स्थल पर कई अनिमियतताएँ पायी गयी जिसमें सिनेमा अधिनियम 1952 , अधिनियम 1972 तथा भवन निर्माण संहिता 2016 के प्रावधानों के अनुसार स्ट्रक्चर रिपोर्ट भी प्रस्तुत नहीं की गई।
मौक़े पर कई अनिमियतताएँ पाए जाने के बाद भी सिनेमाघर में सिनेमा का संचालन किया जा रहा था और न ही भवन मालिक द्वारा आवश्यक मरम्मत कार्य पूर्ण रूप से किया गया जिसके मद्देनज़र आम जन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सिनेमा को आयुक्त शिवम् वर्मा के निर्देश तथा अपर आयुक्त रोहित सिसोनीया के निर्देशन में सील करने की कार्यवाही की गई । कार्यवाही के दौरान मौक़े पर भवन अधिकारी विनोद अग्रवाल,भवन निरीक्षक अतिक ख़ान एवं सहायक राजस्व अधिकारी अभिषेक मालवीय सहित झोन का अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा 2 लंबे इंतजार के बाद सिनेमाघरों में 5 दिसंबर को रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को लेकर फैंस में एक अलग ही क्रेज है। भारत के कोने-कोने में धड़ल्ले से टिकटें बिक रही हैं। इधर, इंदौर में मध्य प्रदेश के इंदौर में फिल्म पुष्पा-2 को लेकर दर्शकों में बेहद उत्साह नजर आ रहा है, जहां दर्शक बड़ी संख्या में सिनेमा घर पहुंच कर फिल्म देख रहे हैं। इस बीच इंदौर में उस वक्त फिल्म के दर्शकों को झटका लगा, जब कस्तूर सिनेमा घर में फिल्म देखने पहुंचे लोगों को सिनेमाघर बंद मिला।
ये भी पढ़े- Indore से हिंदुओं का PM मोदी को सख्त संदेश, बांग्लादेश पर बम गिराओ, वरना...












Click it and Unblock the Notifications