इंदौर से भोपाल पहुंचे नेताओं के साथ संगठन का महामंथन, BJP जल्द सुलझाएगी टिकट को लेकर फंसा पेंच

इंदौर, 14 जून: बीजेपी ने प्रदेश की 16 में से 13 नगर निगम में अपने महापौर प्रत्याशियों के नामों का एलान कर दिया है, लेकिन इंदौर को लेकर मंथन अब भी जारी है, इस बीच इंदौर से रवाना हुए बीजेपी नेता राजधानी भोपाल पहुंच चुके हैं, जहां अब टिकट को लेकर उलझा हुआ पेंच रायशुमारी कर सुलझाने की कोशिश की जा रही है. सियासत में अपने प्रभावी मैनेजमेंट के लिए अलग पहचान रखने वाली बीजेपी अब टिकट को लेकर फंसा पेंच सुलझाने की कोशिश में जुटी हुई है, अक्सर संगठन सर्वोपरी की टैग लाइन देने वाली बीजेपी में अब रायशुमारी का दौर जारी है, जहां तमाम मंथन के बावजूद जारी हुई बीजेपी के महापौर प्रत्याशियों की पहली लिस्ट में इंदौर को होल्ड कर दिया गया है.

indore

राजधानी भोपाल में बैठक जारी

उधर, महापौर प्रत्याशी बनने के लिए दावा ठोंकने वाले नेता राजधानी भोपाल पहुंच चुके हैं, जहां अब संगठन भी रायशुमारी के बाद टिकट को लेकर फंसा पेंच सुलझाने की कोशिश करेगा. सियासत के गढ़ इंदौर से राजधानी भोपाल पहुंचे नेताओं के नामों पर एक नजर डालें तो इसमें सांसद शंकर लालवानी, मंत्री उषा ठाकुर, विधायक रमेश मेंदोला, मालिनी गौड़, प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, अजा वित्त विकास निगम के अध्यक्ष सावन सोनकर, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, बीजेपी नेता सुदर्शन गुप्ता, मधु वर्मा और गोपीकृष्ण नेमा समेत तमाम नेता शामिल हैं.

जल्द हो सकता है प्रत्याशी के नाम का ऐलान

कुलमिलाकर, देखना होगा की बीजेपी में महापौर प्रत्याशी तय करने को लेकर जारी महामंथन के बीच अब दावेदारों का राजधानी भोपाल पहुंचना कितना कारगार साबित होता है, और आखिर कितनी जल्दी बीजेपी इंदौर से महापौर प्रत्याशी के नाम का एलान करती है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+