कैलाश विजयवर्गीय के करीबी का हत्यारा कौन? बीजेपी नेता मोनू कल्याणे की चौराहे पर हत्या
Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर में भाजपा नेता की गोली मार कर हत्या कर दी गई है। वारदात इंदौर के एमजी रोड थाना क्षेत्र में हुई है। मृतक का नाम मोनू कल्याणे है जो मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बेहद करीबी था।
भाजपा नेता मोनू कल्याणे की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। मृतक भाजपा युवा मोर्चा का नगर उपाध्यक्ष था। मृतक मोनू कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और उनके बेटे आकाश विजयवर्गीय का करीबी नेता था।

रविवार की सुबाह मोनू को गोली मारी गई है। मोनू को उसके साथी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई। घटना एमजी रोड थाना क्षेत्र के चिमनबाग क्षेत्र की है, जहां पुरानी रंजिश के चलते पीयूष और अर्जुन ने गोली मार दी है। फिलहाल आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है।
मोनू को गोली मारने वाले हत्यारों की तलाश जारी- इंदौर पुलिस
पुलिस के अनुसार हत्या जेल रोड स्थित विजय भांग गोटा के सामने हुई है। मोनू की हत्या जिन बदमाशों ने की थी, वह उनके घर के आसपास ही रहते थे. हत्या के बाद मोनू के घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात है। हत्या का कारण अभी सामने नहीं आया है। जेल रोड स्थित उषा फाटक के रहने वाले मोनू कल्याणे की आज सुबह भगवा वाहन रैली थी। जिसके लिए वह देर रात तक बैनर-पोस्टर लगवा रहे थे।
उस दौरान 2 युवक बाइक पर मोनू के पास आए और नंबर मांग मांग रहे थे। मोनू ने जैसे ही अपना मोबाइल निकाला तो बदमाशों ने पिस्टल निकाल कर मोनू की छाती पर गोली मार दी और घटना स्थल से फरार हो गए।मोनू को गोली लगने के बाद उसका दोस्त अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कैलाश विजयवर्गीय ने की मोनू के परिवार से मुलाकात
उधर, वारदात की जानकारी मिलने के बाद कैलाश विजयवर्गीय और उनके बेटे आकाश विजयवर्गीय, मोनू के घर पहुंचे और परिवार से बातचीत की। इलाके में तनाव की स्थिति से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों को भी तैनात कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications