इंदौर ने फिर मारी बाजी, अब ऑल इंडिया स्मार्ट सिटी रैंकिंग में बना नंबर 1

इंदौर, 9 जून: प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर इन दिनों लगातार अलग-अलग श्रेणियों में नंबर वन बनता चला जा रहा है, जहां हाल ही में 'ईट राइट चैलेंज' प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने के बाद अब देश की समस्त स्मार्ट सिटी में विभिन्न श्रेणियों में किए जा रहे कार्यों की ओवर ऑल रैंकिंग में इंदौर स्मार्ट सिटी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है. इससे पहले 2020 में इंदौर तीसरे स्थान पर काबिज था. कुल मिलाकर देखा जाए तो स्मार्ट सिटी की विभिन्न श्रेणियों में किए जा रहे कार्यों के आधार पर तय होने वाली इस रैंकिंग में इंदौर के द्वारा हासिल किया गया पहला स्थान काफी महत्वपूर्ण है. इंदौर में स्मार्ट सिटी को लेकर किए जा रहे कार्यों की रफ्तार में बढ़ोतरी भी हुई है, जहां पिछले दिनों कई कारणों से थमी कार्यों की रफ्तार अब तेजी से बढ़ती चली जा रही है.

indore

लगातार की जाती है कार्यों की मॉनिटरिंग

इंदौर स्मार्ट सिटी सीईओ ऋषभ गुप्ता ने बताया कि, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत देश की विभिन्न स्मार्ट सिटी में किए जा रहे कार्यों की केंद्र सरकार द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जाती है, जिसके तहत स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत प्रचलित कार्य, कार्य की वित्तीय व्यवस्था, कार्य का समापन, कार्य की गुणवत्ता, रिवार्ड के साथ ही SCM, NIP, OOMF, SCAF, TULIP के तहत कूल 140 अंको की विभिन्न श्रेणियों ऐसे इंदौर स्मार्ट सिटी द्वारा किए जा रहे कार्यों की ओवर ऑल रैंकिंग में 124.94 अंक प्राप्त कर देश की समस्त स्मार्ट सिटी में इंदौर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है.

अन्य स्मार्ट सिटी ने भी हासिल किया रैंकिंग में स्थान

ओवरऑल इंडिया की स्मार्ट सिटी में इंदौर प्रथम रैंकिंग प्राप्त करने के साथ ही सूरत एवं उदयपुर के साथ ही अन्य स्मार्ट सिटी द्वारा भी रैंकिंग में स्थान प्राप्त किया है. इंदौर स्मार्ट सिटी कार्यपालन निदेशक एवं आयुक्त प्रतिभा पाल ने बताया कि देश की समस्त स्मार्ट सिटी में विभिन्न श्रेणियों में किए जा रहे कार्यों की ओवर ऑल रैंकिंग में इंदौर स्मार्ट सिटी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+