Indore Temple Accident: तोड़े गए मंदिर के पुनर्निर्माण की मांग, रहवासियों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
इंदौर में हुए हादसे के बाद नगर निगम ने निर्माणाधीन मंदिर और बावड़ी के आसपास का अतिक्रमण ध्वस्त किया था, जिसके बाद अब एक बार फिर मंदिर को बनाने के लिए आंदोलन शुरू हो गया है.

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में पटेल नगर स्थित बेलेश्वर महादेव मंदिर में हुए हादसे के बाद नगर निगम ने निर्माणाधीन मंदिर और बावड़ी के आसपास का अतिक्रमण ध्वस्त किया था, जिसके बाद अब एक बार फिर मंदिर को बनाने के लिए आंदोलन शुरू हो गया है, जहां हनुमान जयंती के अवसर पर बड़ी संख्या में रहवासियों ने सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ कर मंदिर निर्माण की मांग की है। इतना ही नहीं मंदिर निर्माण नहीं होने पर आने वाले दिनों में रहवासी उग्र आंदोलन की तैयारी में है, साथ ही कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकालने का मन भी बना रहे हैं, इतना ही नहीं क्षेत्र के बाजार भी आधे दिन बंद रखने की चेतावनी रहवासी और व्यापारिक संगठनों की ओर से दी गई है।
संघर्ष समिति बनाई गई
बेलेश्वर महादेव मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए रहवासियों ने एक संघर्ष समिति बनाई है, जहां इस संघर्ष समिति से जुड़े रहवासियों की मांग है कि बेलेश्वर महादेव मंदिर का पुनर्निर्माण किया जाए। संघर्ष समिति के सदस्यों ने हनुमान जयंती के अवसर पर मंदिर की जमीन पर ही बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। साथ ही मंदिर को जल्द से जल्द बनाने की मांग भी की है। वहीं इसकी सूचना मिलते ही तुरंत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और रहवासियों को समझाने की कोशिश की है। उधर, आयोजन के बाद पुलिस फोर्स वापस लौट गया, तो वहीं रहवासी भी अपने-अपने घर रवाना हो गए।
कुछ ऐसा है घटनाक्रम
इंदौर के लिए गुरुवार का दिन दर्दनाक रहा था, जब बालेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर पर उस वक्त बड़ा घटनाक्रम घटित हो गया, जब कुछ लोग मंदिर में स्थित बावड़ी के स्लैब पर बैठकर हवन पूजन कर रहे थे, तभी अचानक बावड़ी के ऊपर डाला स्लैब धंस गया, और लगभग 50 से ज्यादा लोग बावड़ी में समा गए। बावड़ी से निकाले गए 18 लोगों का इलाज शहर के अलग-अलग अस्पतालों में जारी है, तो वहीं 36 लोग इस हादसे में अपनी जान गवा चुके हैं। वहीं अब इस घटनाक्रम की मजिस्ट्रियल जांच की जा रही है। साथ ही जिस बावड़ी पर यह हादसा घटित हुआ, उसके आसपास स्थित अतिक्रमण को हटा दिया गया है।
ये भी पढ़े- Indore Temple Accident में जान गंवाने वाले मासूम का Video Viral, नहीं थम रहे माता-पिता के आंसू












Click it and Unblock the Notifications