Indore Temple Accident में जान गंवाने वाले मासूम का Video Viral, नहीं थम रहे माता-पिता के आंसू
इंदौर हादसे के बाद हाल ही में एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें इस हादसे में जान गंवाने वाला 2 साल का मासूम शिवलिंग पर जल चढ़ाता दिखाई दे रहा है।

Recommended Video

मध्यप्रदेश के इंदौर स्थित बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में हुए दर्दनाक हादसे के बाद अब घटनाक्रम से जुड़े अलग-अलग वीडियो सामने आ रहे हैं। साथ ही इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हाल ही में एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें इस हादसे में जान गंवाने वाले 2 साल के मासूम की चहलकदमी देखने मिल रही है। मासूम इस वायरल वीडियो में शिवलिंग पर जल अर्पित करता नजर आ रहा है। रहवासियों की मानें तो यह वायरल वीडियो महाशिवरात्रि का है, जब मासूम अपने माता-पिता के साथ मंदिर आया था, और पूजन-अर्चन कर शिवलिंग पर जल अर्पित कर किया था.
हादसे में गंवाई जान
शहर के पटेल नगर स्थित बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर परिसर में हुए दर्दनाक हादसे के बाद शहर में शोक का माहौल व्याप्त है, तो वहीं इस बीच इस हादसे में जान गवाने वाले 2 साल के मासूम का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में मासूम मंदिर परिसर में स्थित शिवलिंग पर जल अर्पित करता दिखाई दे रहा है। मासूम के साथ उसके परिजन भी दिखाई दे रहे हैं। बताया जाता है कि, महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें शामिल हुए मासूम ने शिवलिंग पर जल अर्पित किया था, उसी समय का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। साथ ही यह वीडियो जो भी देख रहा है, उसकी आंखों में आंसू नजर आ रहे हैं।
नहीं थम रहे माता-पिता के आंसू
इंदौर में हुए दर्दनाक हादसे ने कई लोगों को जीवन भर का गम दे दिया है, जहां कई लोगों के परिजनों का इस हादसे में दुखद निधन हो गया है, तो वहीं कई लोगों के परिजन अस्पताल में अपना इलाज करवा रहे हैं। इस हादसे में किसी का बेटा अपने माता-पिता से दूर चला गया, तो वहीं किसी के सिर से पिता का साया उठ गया। बताया जाता है कि हादसे में जान गंवाने वाला 2 साल का मासूम अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। यही कारण है कि, मासूम के ना रहने पर माता-पिता का बुरा हाल है, और दोनों के ही आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे।
कुछ इस तरह हुआ था हादसा
इंदौर के लिए गुरुवार का दिन दर्दनाक रहा था, जब बालेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर पर उस वक्त बड़ा घटनाक्रम घटित हो गया, जब कुछ लोग मंदिर में स्थित बावड़ी के स्लैब पर बैठकर हवन पूजन कर रहे थे, तभी अचानक बावड़ी के ऊपर डाला स्लैब धंस गया, और लगभग 50 से ज्यादा लोग बावड़ी में समा गए। बावड़ी से निकाले गए 18 लोगों का इलाज शहर के अलग-अलग अस्पतालों में जारी है, तो वहीं 36 लोग इस हादसे में अपनी जान गवा चुके हैं। वहीं अब इस घटनाक्रम की मजिस्ट्रियल जांच की जा रही है। साथ ही जिस बावड़ी पर यह हादसा घटित हुआ, उसके आसपास स्थित अतिक्रमण को हटा दिया गया है।
ये भी पढ़े- Indore Temple Accident का शिकार हो जाते MLA आकाश विजयवर्गीय, कैसे बची जान, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications