Indore में IND vs NZ क्रिकेट का महामुकाबला, 1500 जवान संभालेंगे सुरक्षा का जिम्मा

इंदौर में क्रिकेट मैच को लेकर पुलिस ने खास व्यवस्था की हुई है, जहां क्रिकेट मैच को लेकर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं।

indore

Recommended Video

    इंदौर: स्टेडियम में न्यूजीलैंड टीम ने की नेट प्रैक्टिस,सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

    खेलों की नगरी कहे जाने वाले शहर इंदौर में एक बार फिर वन डे इंटरनेशनल क्रिकेट मैच का रंग जमने जा रहा है, जहां 24 जनवरी को भारत और न्यूजीलैंड की टीम आमने-सामने होगी। वहीं क्रिकेट मैच के लिए दोनों ही टीम के खिलाड़ी इंदौर पहुंच चुके हैं, जहां 24 जनवरी को यह मुकाबला खेला जाएगा। इंदौर में इससे पहले भी कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैच संपन्न हो चुके हैं, जिनमें भारतीय टीम ने अपना अच्छा खासा प्रदर्शन कर दिखाया है। क्रिकेट मैच को लेकर पुलिस ने खास व्यवस्था की हुई है, जहां क्रिकेट मैच को लेकर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं।

    सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त

    पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने बताया की, लगभग 1500 से ज्यादा का पुलिस बल स्टेडियम के आसपास सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेगा। इसके साथ ही ट्रैफिक की समस्याओं का सामना आम जनता को ना करना पड़े इसके लिए अलग-अलग चौराहों पर पुलिस पार्टी को भी तैनात किया गया है, जो यातायात को संभालेंगे। जंजीरवाला चौराहे से रीगल की तरफ जाने वाले मार्ग को परिवर्तित किया जाएगा। इसके साथ ही टिकट की कालाबाजारी ना हो इसको लेकर खुफिया पुलिस को भी स्टेडियम के आसपास तैनात किया गया है, पिछले दिनों पुलिस ने टिकट ब्लैक करने वाले आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की थी।

    इंदौर पुलिस एक्शन में नजर आ रही

    प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में आगामी 24 जनवरी को भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्रिकेट का मुकाबला होना है, जहां क्रिकेट मैच के लिए टिकटों की बिक्री हाल ही में ऑनलाइन की गई थी, जहां पलक झपकते ही सारे टिकट एक बार फिर बिक गए, वहीं अब इन टिकटों की कालाबाजारी को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं, जिस पर कार्रवाई के लिए पुलिस की टीम भी तैयार नजर आ रही है। उधर, क्रिकेट मैच के टिकट की कालाबाजारी रोकने के लिए इंदौर पुलिस एक्शन में नजर आ रही है।

    ये भी पढ़े- Indore में Team India का विजयी इतिहास, NZ से जीते तो बनेगा खास रिकॉर्ड

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+