Indore में Team India का विजयी इतिहास, NZ से जीते तो बनेगा खास रिकॉर्ड

इंदौर में पहले भी कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैच संपन्न हो चुके हैं, जिनमें भारतीय टीम ने अपना अच्छा खासा प्रदर्शन कर दिखाया है। वनडे इंटरनेशनल में अब तक टीम इंडिया ने इंदौर में क्रिकेट का एक भी मुकाबला नहीं हारा है.

indore

Recommended Video

    इंदौर: स्टेडियम में न्यूजीलैंड टीम ने की नेट प्रैक्टिस,सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

    खेलों की नगरी कहे जाने वाले शहर इंदौर में एक बार फिर वन डे इंटरनेशनल क्रिकेट मैच का रंग जमने जा रहा है, जहां 24 जनवरी को भारत और न्यूजीलैंड की टीम आमने-सामने होगी। वहीं क्रिकेट मैच के लिए दोनों ही टीम के खिलाड़ी इंदौर पहुंच चुके हैं, जहां 24 जनवरी को यह मुकाबला खेला जाएगा। इंदौर में इससे पहले भी कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैच संपन्न हो चुके हैं, जिनमें भारतीय टीम ने अपना अच्छा खासा प्रदर्शन कर दिखाया है। बात की जाए तो वनडे इंटरनेशनल में अब तक टीम इंडिया ने इंदौर में क्रिकेट का एक भी मुकाबला नहीं हारा है। यही कारण है कि, टीम इंडिया अपने पिछले रिकॉर्ड के चलते अब आत्मविश्वास से भरी हुई नजर आ रही है।

    अब तक ऐसा रहा जीत का इतिहास

    अब तक ऐसा रहा जीत का इतिहास

    न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज का तीसरा और अंतिम वनडे मैच मंगलवार को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीरीज को पहले ही 2-0 से जीतकर भारतीय टीम ने अपने नाम कर लिया है। वहीं भारतीय टीम की कोशिश आखरी मुकाबले को जीतकर क्लीन स्वीप करने की रहेगी, क्योंकि यदि यह मुकाबला भारतीय टीम जीती है तो टीम इंडिया आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर एक पर आ जाएगी। टीम इंडिया का अब तक इंदौर के होल्कर स्टेडियम में शानदार रिकॉर्ड रहा है, जहां भारतीय टीम ने अब तक इंदौर की सरजमीं पर एक भी वनडे मुकाबला नहीं हारा है। टीम इंडिया ने यहां 5 वनडे मैच खेले हैं, और सभी में टीम इंडिया ने जीत हासिल की है।

    क्रिकेट मैच को लेकर तैयारियां

    क्रिकेट मैच को लेकर तैयारियां

    एमपी में एक बार फिर क्रिकेट का रोमांच देखने मिलेगा, जहां 24 जनवरी को इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच एक दिवसीय क्रिकेट मुकाबला होने जा रहा है। वहीं इस क्रिकेट मैच के लिए खेल प्रेमियों में भी अच्छा खासा उत्साह देखने मिल रहा है, साथ ही इस क्रिकेट मैच के लिए एमपीसीए ने भी अपनी ओर से तैयारियां शुरू कर दी हैं। क्रिकेट मैच को लेकर हुई टिकट बिक्री में पवेलियन को छोड़ अन्य सभी टिकट दर्शकों ने ले ली है। वहीं अब क्रिकेट मैच से जुड़ी सभी तैयारियां जल्द ही पूरी कर ली जाएंगी।

    कई खिलाड़ियों ने बनाए खास रिकॉर्ड

    कई खिलाड़ियों ने बनाए खास रिकॉर्ड

    मध्यप्रदेश में इससे पहले भी क्रिकेट के कई मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें अलग-अलग देशों की टीम ने आकर यहां मुकाबले खेले हैं। मुख्य रूप से ग्वालियर और इंदौर स्थित स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मैच दर्शकों को देखने मिले हैं, जहां इन मैचों में कई अलग-अलग तरह के रिकॉर्ड भी खिलाड़ियों की ओर से बनाए गए हैं। इन सभी मैचों में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है, इतना ही नहीं इंदौर के स्टेडियम में आईपीएल के क्रिकेट मैच भी संपन्न हो चुके हैं।

    ये भी पढ़े- MP Weather update : दिन में गर्मी, रात में सर्दी, मालवा-निमाड़ अंचल में पल-पल बदल रहा मौसम का मिजाज

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+