Indore में IND vs AUS के बीच क्रिकेट का महामुकाबला, इन रास्तों पर जाने से बचें इंदौरी
टेस्ट मैच को लेकर पुलिस प्रशासन ने भी व्यापक व्यवस्था की हुई है। मैच को लेकर पार्किंग और ट्रैफिक की समस्या का सामना इंदौर वासियों को ना करना पड़े इसे लेकर ट्रैफिक पुलिस ने भी खास व्यवस्थाएं की हुई है।

Recommended Video
खेलों की नगरी कहे जाने वाले शहर इंदौर में क्रिकेट का रोमांच एक बार फिर देखने मिल रहा है, जहां भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जा रहा है। होलकर स्टेडियम में हो रहे मुकाबले के लिए दर्शकों में अच्छा खासा उत्साह देखने मिल रहा है। वहीं इस टेस्ट मैच को लेकर पुलिस प्रशासन ने भी व्यापक व्यवस्था की हुई है। मैच को लेकर पार्किंग और ट्रैफिक की समस्या का सामना इंदौर वासियों को ना करना पड़े इसे लेकर ट्रैफिक पुलिस ने भी खास व्यवस्थाएं की हुई है।

ऐसी है पार्किंग व्यवस्था
1 मार्च से 5 मार्च 2023 तक आयोजित टेस्ट किक्रेट मैच में यातायात व्यवस्था पर एक नजर डालें तो स्टेडियम के आसपास वाहनों की पार्किंग के लिए स्थान लगभग न के बराबर है। इसलिए दर्शक सिटी बस / लोक परिवहन के साधनों का उपयोग करेंगे तो फायदे में रहेंगे। स्टेडियम तक प्रवेश के लिए हुकुमचंद घंटाघर की ओर से तथा पंचम की फेल की ओर से आने वाले दर्शको का प्रवेश जंजीरवाला चौराहा से होगा। लेंटर्न तरफ से आने वाले दर्शक पैदल ही स्टेडियम तरफ आ सकते है। पासधारी वाहनों को छोड़कर किसी भी वाहन का प्रवेश स्टेडियम की ओर प्रतिबंधित रहेगा।

पुलिस - प्रशासन हुआ मुस्तैद
खेलों की नगरी कहे जाने वाले शहर इंदौर में एक बार फिर इंटरनेशनल क्रिकेट मैच का रंग जमने जा रहा है, जहां भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम आमने-सामने है। इंदौर में इससे पहले भी कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैच संपन्न हो चुके हैं, जिनमें भारतीय टीम ने अपना अच्छा खासा प्रदर्शन कर दिखाया है। क्रिकेट मैच को लेकर पुलिस ने खास व्यवस्था की हुई है, जहां क्रिकेट मैच को लेकर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। क्रिकेट मैच को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए इंदौर पुलिस ने भी खास प्लान तैयार किया हुआ है।

प्रदेशभर से आते हैं लोग
इंदौर में होने वाले क्रिकेट मैच को देखने प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से लोग इंदौर पहुंचते हैं। बात की जाए तो इंदौर के होलकर स्टेडियम में होने वाले क्रिकेट मैच को लेकर दर्शकों में अलग उत्साह देखने मिलता है, इससे पहले भी इंदौर में T20, वनडे और टेस्ट क्रिकेट मैच हो चुके हैं। वहीं अब एक बार फिर इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले टेस्ट क्रिकेट मैच को लेकर दर्शकों में अच्छा खासा उत्साह देखने मिल रहा है। टेस्ट क्रिकेट मैच 1 मार्च से शुरू होगा जो 5 मार्च तक चलेगा। टेस्ट क्रिकेट मैच को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
ये भी पढ़े- Indore में IND vs AUS टेस्ट मैच का क्रेज, खचाखच भरा रहेगा होलकर स्टेडियम












Click it and Unblock the Notifications