मरीज ऑक्सीजन के लिए तरस रहे थे, भाजपा नेताओं ने फोटो खिंचाने के लिए रोक रखा था टैंकर
इंदौर। कोरोना महामारी से मचे कोहराम के बीच गुजरात से 30 टन ऑक्सीजन लेकर एक टैंकर शनिवार रात इंदौर पहुंचा। यहां के अस्पतालों में मरीजों के लिए तत्काल ऑक्सीजन चाहिए थी, लेकिन अस्पताल में पहुंचाने की जगह भाजपा नेताओं ने उस टैंकर के साथ फोटो खिंचवाने के लिए होड़ लगा दी। टैंकर को दो जगह पर 2 घंटे तक फोटो सेशन के लिए रोका गया। पहले भाजपा के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने चंदन नगर में टैंकर रोका, इसके बाद इंदौर सांसद शंकर ललवानी व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने टैंकर की पूजा करवाई और उसके साथ फोटो खिंचवाए।

महामारी के बीच फोटो खिंचाने का शौक
एक ओर जहां मरीज ऑक्सीजन के लिए तरस रहे थे, वहीं दूसरी ओर भाजपा नेताओं ने फोटो खिंचाने के लिए टैंकर को रोक रखा था। यह सब भी तब हुआ जब कि, सीएम शिवराज सिंह चौहान के आदेश थे कि ऑक्सीजन टैंकरों को एम्बुलेंस का दर्जा दिया जाए और पुलिस द्वारा सुनिश्चित किया जाए कि कोई रोक-टोक न हो। ऑक्सीजन लाने वाले टैंकर के चालक शैलेंद्र कुशवाह ने बताया कि, तड़के 1 बजे जामनगर से 700 किमी की यात्रा के दौरान केवल हमने एक बार दोपहर के भोजन के लिए टैंकर को रोका था। उसने कहा, "मैंने पूरे रास्ते पलक नहीं झपकाई। हम जानते हैं कि कोरोना महामारी के समय में ऑक्सीजन कितना महत्वपूर्ण है।"

ड्राइवर ने बताई आपबीती
ड्राइवर ने कहा कि, हमे नहीं पता था कि राजनेताओं में माला, गुब्बारे और कैमरामैन के साथ टैंकर को इस तरह रोकने की होड़ लग जाएगी। टैंकर को सबसे पहले भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा चंदन नगर चौराहे पर रोका गया, जिसका नेतृत्व स्थानीय अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने किया। वहां जल्द ही मंत्री तुलसीराम सिलावत से पहुंच गए। मीडियाकर्मियों की एक टीम पहले से थी, उन्होंने टैंकर के सामने खड़े नेताओं की तस्वीरें लीं और भाषण कवर किए। हालांकि, फिर कलेक्टर मनीष सिंह के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारियों की एक टीम वहां पहुंची और टैंकर को वहां से हटवाया। उसके बाद जब एमआर-10 में ऑक्सीजन प्लांट में टैंकर पहुंचे, तो भाजपा के लोकसभा सांसद शंकर लालवानी और विधायक रमेश मेंदोला और आकाश विजयवर्गीय इसका स्वागत करने के लिए वहां मौजूद थे। तब इसे गुब्बारों से सजाया गया। एक पुजारी ने राजनेताओं की मौजूदगी में ऑक्सीजन से पाइप देने के लिए सिर हिलाया। वहीं, स्वागत के बारे में पूछे जाने पर, ड्राइवर ने कहा, "हम यहाँ पिछले दो घंटों से हैं। टैंकर को डिलीवर करने में हमें एक और घंटा लगेगा।"

कांग्रेस ने उठाए सवाल
यह मामला सामने आने पर लोग उक्त नेताओं को धिक्कारने लगे। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा को आड़े हाथों लिया। एक कांग्रेस नेता बोले, "इंदौर में भाजपा नेताओं ने सिर्फ एक ऑक्सीजन टैंकर लाने पर जश्न मनाया, जबकि ऑक्सीजन की कमी के कारण शहडोल में 10 लोगों की मौत हो गई। यह बेशर्मी की हद है।"
उधर, बीजेपी ने दावा किया कि टैंकर को फिलिंग स्टेशन तक पहुंचने में कोई देरी नहीं हुई। गौरव रणधीर ने कहा, "टैंकर को केवल एक बार, धर रोड पर पांच मिनट के लिए रोका गया था और फिर सीधे फिलिंग स्टेशन पर पहुंचाया गया।"
फ्लिपकार्ट एशिया के सबसे बड़े 2 वेयरहाउस हरियाणा में बनाएगी

लोगों ने नेताओं को धिक्कारा
कई मरीजों के परिजनों ने कहा कि, जब शहर अपनी सांसें गिन रहा था, तो राजनेताओं ने ऑक्सीजन से भरे टैंकर को मीडिया के लिए तमाशा बना दिया।डिलीवर कराने से पहले उसे दो स्थानों पर फोटो सेशन के लिए रोका गया। यह बहुत शर्मनाक है।'
खुशखबरी...इंदौर को मिली सांसे
— Akash Vijayvargiya (@AkashVOnline) April 17, 2021
भाजपा राष्ट्रीय महासचिव श्री @KailashOnline जी एवं मा. मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj जी के प्रयासों से रिलायंस के जामनगर प्लांट से ऑक्सीजन का टैंकर इंदौर पहुंचा। शहर में ऑक्सीजन की किल्लत होगी खत्म, कल से नियमित रूप से ऑक्सीजन के टैंकर आने लगेंगे। pic.twitter.com/GdmoGgSjRI



Click it and Unblock the Notifications