Indore news: इलियास बना हैवान, मां को साथ ले गया और बच्चे का कराया खतना, गिरफ्तार
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से धर्मांतरण का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी को हिलाकर रख दिया है। राजस्थान के रहने वाले एक व्यक्ति की पत्नी और बच्चे का अपहरण कर इलियास नाम का आरोप इन दोनों को इंदौर ले आया, जहां आरोपी ने बच्चे का खतना करवा कर उसका धर्म परिवर्तन करवा दिया।
आरोपी इलियास बार-बार बच्चे के पिता को वीडियो कॉल कर परेशान करता था, और बच्चे को छोड़ने के बदले में पैसों की डिमांड करता था। वहीं अब पीड़ित पिता ने राजस्थान से इंदौर पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की है, जहां पुलिस ने आरोपी इलियास को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है। उधर, गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा की, इंदौर में मासूम बच्चे के धर्मांतरण के मामले में आरोपी इलियाज को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रदेश में इस तरह की मानसिकता को कुचल दिया जाएगा.

कुछ ऐसा है पूरा घटनाक्रम
नम आंखे और रूंधे गले से अपना दर्द बयां करते शख्स का का नाम महेश नाहटा है। महेश ने बताया कि, सालों पहले उनकी शादी शाजापुर की रहने वाली लड़की से हुई थी, जहां शादी के लगभग एक साल बाद बेटे ने जन्म लिया था, तभी कुछ दिनों बाद पत्नी को मायके की शादी में शामिल होने के लिए पिता के साथ शाजापुर भेजा था, शादी के बाद शाजापुर से उज्जैन साथ लेकर आया और उज्जैन से दोनों राजस्थान के लिए रवाना हुए, तभी रतलाम के पास से कुछ लोगों ने पत्नी और बच्चे का अपहरण कर लिया। वहीं पुलिस को शिकायत दर्ज कराने के बाद पता चला की पत्नी अपनी इच्छा से बच्चे को लेकर इलियास के साथ चली गई है, जिसके बाद दोनों इंदौर में रहने लगे और इलियास ने पत्नी और बच्चे दोनों का धर्मांतरण करवा दिया।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
पीड़ित ने बताया कि, आरोपी ने उसके बच्चे का खतना तक करवा दिया है। साथ ही जब उसने पत्नी के बारे में जानकारी निकाली तो पता चला की सालों पहले पत्नी ने आरोपी इलियास के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था, जिसमें इलियास लगभग 8 माह तक जेल में रहकर आया था, वहीं जेल से बाहर आने के बाद उसने फिर से पत्नी से बातचीत शुरू कर दी थी, जिसके बाद मौका पाकर आरोपी इलियास पत्नी और बच्चे को अपने साथ ले गया. वहीं अब पुलिस ने इलियास को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपी इलियास के आपराधिक प्रवृति के होने की बात भी निकलकर सामने आ रही है, जहां पुलिस इसकी जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
ये भी पढ़े- Dewas news: युवक के शव में उलझे TI राजाराम वास्कले, देखते ही देखते नदी में समा गए, संघर्ष का Video Viral












Click it and Unblock the Notifications